वन विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच हड़कंप, कार्रवाई से आहत आदिवासी युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

 कोलारस

कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम उकावल में बुधवार को वन विभाग ने जंगल की जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के विरोध में जमीन पर काबिज आदिवासी युवक ने जहर खा लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उकावल में जंगल की करीब 300 बीघा जमीन पर आदिवासियों ने कब्जा कर रखा था। बुधवार का वन विभाग की टीम मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो आदिवासी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

आदिवासी युवक ने इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया

आदिवासियों का कहना था कि वह तीस साल से इस जमीन पर काबिज हैं और खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जब वन विभाग और पुलिस के अमले ने उनकी बात नहीं मानी तो एक आदिवासी युवक ने इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया।

आदिवासी महिलाओं ने निजी अंगों को छूने का लगाया आरोप

युवक को वन विभाग की गाड़ी से उपचार के लिए कोलारस अस्पताल लाया गया, जहां से उसे शिवपुरी रेफर कर दिया। वन विभाग की कार्रवाई इसके बाद भी जारी रही। आदिवासी महिलाओं का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि उन्हें हटाने के लिए उनके निजी अंगों को छूने जैसी हरकतें की गईं।

पहले प्रभावशाली लोगों और दबंगों के कब्जों पर हो कार्रवाई

महिलाओं ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि वन भूमि से अतिक्रमण हटाना जरूरी है तो कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। पहले प्रभावशाली लोगों और दबंगों के कब्जों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

More From Author

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम 19 नवंबर को भोपाल में

1,786 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न, जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक 710 प्रसव दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.