मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल, दिल्ली में मंत्रियों की अहम बैठक

भोपाल 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश का प्रस्तावित दौरा फिलहाल टल गया लगता है। वे भोपाल आनेवाले थे, सरकार और संगठन उनके दौरे की तैयारी में भी लगा था पर पता चला है कि वे अब यहां नहीं आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिस काम से भोपाल आनेवाले थे, वह काम अब दिल्ली में ही करेंगे। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण विभागों से जुड़े मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। इनमें मध्यप्रदेश के मंत्री भी शामिल हैं। मंत्रियों से पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली जाएगी।

मध्यप्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रहीं थीं। पार्टी के साथ ही राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर थी। इस बीच उनका दौरा टल जाने की खबर आई है। पता चला है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भोपाल आने की बजाए दिल्ली में ही एक अहम बैठक लेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित मंत्रियों को तलब किया गया है। देश के अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मंत्रियोें को भी बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में मंत्रियों के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें करेंगे। ये बैठकें दो दिन तक चलेंगी। बीजेपी शासित राज्यों के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण विभागों से संबंधित मंत्रियों की बैठकें 19 और 20 नवंबर को होगी।

अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर करेंगे मंथन
बता दें कि पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नवंबर में भोपाल आने वाले थे। प्रदेश भाजपा ने कई स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी। राष्ट्रीय भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देशभर में अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दे सामने आ रहे है। अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी बहस छिड़ी हुई है। भाजपा इन सभी मुद्दों पर भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों के साथ विशेष मंथन करने जा रही है।

पूरी तैयारी से जाना होगा
दिल्ली तलब किए गए मप्र के संबंधित मंत्रियों को पार्टी के सामने उक्त वर्गों व विभागों में किए गए कामों और आगामी समय के लिए तय रोडमैप की जानकारी देनी होगी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ बुलाया है।

More From Author

ग्वालियर मेले में दुकानदारों के लिए मौका, खाली 240 दुकानों का नए सिरे से होगा आवंटन

मध्यप्रदेश में जनवरी 2027 से प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई IAS अधिकारियों के होंगे तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.