यूपी में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर एक्शन, वसूला गया 8.98 करोड़ रुपये जुर्माना

लखनऊ
 परिवहन विभाग ने वाहनों में प्रेशर हार्न, मॉडीफाइड साइलेंसर, हूटर व सायरन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसा है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वाहनों में अनधिकृत हूटर,सायरन, मल्टीटोन हॉर्न, माडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की गई। एक अप्रैल से 14 नवंबर के मध्य ऐसे 17,258 वाहनों का चालान किया गया और 898.97 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) केडी सिंह के अनुसार ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध निरंतर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। एक अप्रैल से 14 नवंबर के मध्य अभियान के तहत की गई कार्रवाई के अलावा 28 से 30 सितंबर के मध्य विशेष अभियान ऑपरेशन पीस भी चलाया गया। इसके तहत मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर-सायरन के विरुद्ध के उपयोग पर कुल 716 वाहनों के चालान किए गए और 15.40 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। परिवहन मंत्री ने नागरिकों से वाहनों में प्रेशर हॉर्न, हूटर या मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की अपील भी की है। मानकों से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों और अनधिकृत रूप से साउंड सिस्टम का उपयोग करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

61 की क्षमता वाली बस का 60 हजार का काटा चालान
वहीं बागपत में भी परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास एआरटीओ ने एसी ट्रैवल्स बस को पकड़ा। बस में 61 सवारियों के बैठने की अनुमति थी, लेकिन संचालक 125 यात्रियों को ले जा रहा था। एआरटीओ ने बस का 60 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके अलावा चार अन्य बसों समेत 22 वाहनों के चालान किए। बुधवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एआरटीओ विपिन कुमार टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मवीकलां के पास एक ट्रैवल्स बस को जांच के लिए रुकवाया गया। बस की सवारियों की संख्या और निर्धारित क्षमता की जांच की गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। बस में बैठने की क्षमता महज 61 यात्रियों की थी, जबकि उसमें 125 सवारियां बैठी हुई थीं। निर्धारित क्षमता से करीब दोगुने यात्री बैठाकर बस को एक्सप्रेसवे पर दौड़ाया जा रहा था। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में थी। अचानक ब्रेक लगने, बस के अनियंत्रित होने या किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। एआरटीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस का 60 हजार रुपये का चालान कर दिया।

More From Author

GTA 6 खेलने के लिए खर्च करने होंगे 38 हजार से 1 लाख रुपये! जानें सबसे सस्ता तरीका

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चेकिंग के दौरान 34 शराबी चालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.