एक लापरवाही से 10 गांवों का पेयजल संकट में, खुला रह गया वाल्व; सड़क पर बहता रहा हजारों लीटर फिल्टर पानी

सीधी

 जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बघवार में शुक्रवार दोपहर नल-जल योजना की बड़ी लापरवाही सामने आई। पाइपलाइन का वाल्व खुल जाने से हजारों लीटर फिल्टर पानी बर्बाद हो गया। पानी का फव्वारा करीब 50 फीट ऊंचा उठा और लगभग दो घंटे तक लगातार बहता रहा।

यह पानी 10 गांवों में पेयजल के लिए सप्लाई किया जाना था। वाल्व खुलते ही फिल्टर पानी खुले मैदान में बहने लगा। तेज बहाव के कारण पानी पहाड़ी रास्तों से होते हुए दूर तक फैल गया। इस दौरान वन विभाग की ओर से लगाए गए छोटे-बड़े पौधे भी उखड़ गए।

डिप्टी रेंजर बिन्नी आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने नल-जल योजना की टंकी से जुड़े कर्मचारियों को पानी बंद करने के लिए कहा था। इसके बावजूद सप्लाई तुरंत बंद नहीं की गई और करीब दो घंटे तक पानी बहता रहा।

 

More From Author

ईरान को लेकर ट्रंप के सामने बड़ी चुनौती, नेतन्याहू चाहते हैं सैन्य कार्रवाई; क्या छिड़ेगी जंग?

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छह साल में 81 बाघों की मौत, इस साल 15 की गई जान; एक और मौत से टूटेगा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.