प्रदेश में बढ़ा चीतों का कुनबा, कूनो में 4 नए शावकों का जन्म; देश में संख्या हुई 62

श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क मौजूद है. अब वहां से बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG-3 ने 4 शावकों को जन्म दिया है. यह पहली बार है, जब बोत्सवाना से आई मादा चीता ने यहां पर बच्चों को जन्म दिया है. यह प्रोजेक्ट चीता के तहत एक अहम पल माना है. भारत में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. उनकी आबादी को बढ़ाने और फिर से बसाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। 

मादा चीता KOMG-3 ने जंगल में चार महीने से ज्यादा का समय बिताया और अब सही माहौल में बच्चों को जन्म दिया है. 2022 में चीतों को फिर से बसाने का कार्यक्रम शुरू होने के बाद से, जंगल में जन्म का यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। 

भारत में चीतों की कुल संख्या हुई 62
अब नए शावकों को जन्म के बाद से भारत में चीतों की संख्या कुल 62 हो गई है, जिसमें से 43 ऐसे चीते शामिल हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ है. इससे साफ पता चलता है कि चीतों के लिए कूनों में अच्छा वातावरण और माहौल मिल रहा है। 

भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 4 नए शावकों का जन्म हमारे संकल्प को मजबूत करता है. हमें याद दिलाता है कि संरक्षण का काम धैर्य, लगन और सामूहिक प्रयासों की एक लंबी यात्रा है. इस उपलब्धि के पीछे मैनेजमेंट, डॉक्टर्स, वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों और ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी लोगों का समर्पण शामिल है। 

क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसे चीता प्रोजेक्ट की बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार काम हो रहा है। 

पहले पांच शावकों को दिया था जन्म
कूनो नेशनल पार्क में इससे पहले भारतीय धरती पर जन्मी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया था. तब उनका पिता बोत्सवाना से लाया गया था. KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने भारत में शावकों को जन्म दिया था। 

2022 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट चीता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे। इनके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई थी। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और फरवरी 2026 में बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए।

अब देश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चार नए शावकों के जन्म से इस अभियान को एक और सफलता मिली है।

बोत्सवाना के नर चीते के हैं पांचों शावक
KJP21 के पांचों शावकों का पिता बोत्सवाना से भारत लाया गया नर चीता है। इनके जन्म के साथ ही भारत में बोत्सवाना से लाए गए चीतों की नई पीढ़ी की शुरुआत हुई है। इससे देश में चीतों की आबादी में आनुवंशिक विविधता बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में ही तैयार हो रही चीतों की नई पीढ़ी
कूनो में जन्मे इन शावकों को भारत में चीता बसाने की मुहिम की अगली पीढ़ी के रूप में देखा जा रहा है। अब अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के बच्चे भारत में ही जन्म ले रहे हैं। इसे देश में चीतों को फिर से बसाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

वन विभाग की टीम रख रही शावकों पर नजर
शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी कर्मचारियों और प्रबंधन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण और मेहनत से भारत में चीता पुनर्स्थापना का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

नन्हे शावकों के जन्म से कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनके संरक्षण की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

 

More From Author

भोपाल-जबलपुर समेत कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, अगले 3 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल से छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो संदिग्ध पनीर, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.