प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं भारत की ये 10 देसी चटनियां, स्वाद के साथ सेहत भी

भारतीय खाने में चटनी की एक खास जगह है. दाल-चावल हो, रोटी या फिर इडली-डोसा, थोड़ी सी चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. भारत के अलग-अलग राज्यों में कई तरह की चटनियां बनाई जाती हैं, खास बात यह है कि इनमें इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 10 चटनियों के बारे में, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

अलसी की चटनी
अलसी को बिहार में अलसी, महाराष्ट्र में जवास और कर्नाटक में अगसे के नाम से जाना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है. इसे बनाने के लिए अलसी के बीजों को भूनकर धनिया, जीरा और मेथी के साथ पीस लें. फिर इसमें नमक, हरी मिर्च, प्याज और नींबू का रस मिलाएं.

आंध्र स्टाइल मूंगफली की चटनी
मूंगफली प्रोटीन का अच्छा प्लांट-बेस्ड सोर्स है. इस चटनी को बनाने के लिए मूंगफली भूनकर टमाटर, इमली, नमक और लाल मिर्च के साथ पीस लें. ऊपर से राई, करी पत्ते और उड़द दाल का तड़का लगाएं. इसे इडली और डोसे के साथ खा सकते हैं.

बंगाली प्लास्टिक चटनी
यह कच्चे पपीते से बनने वाली पारंपरिक बंगाली चटनी है. पकने के बाद पपीते के टुकड़े पारदर्शी और चमकदार हो जाते हैं, इसलिए इसे प्लास्टिक चटनी कहा जाता है. इसे चीनी, खजूर, किशमिश और नींबू के रस के साथ पकाया जाता है. पपीते में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.

अखुनी चटनी
नागालैंड और मणिपुर में बनने वाली यह खास चटनी फर्मेंटेड सोयाबीन से तैयार होती है. सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है और चटनी बनाने के लिए इसे लहसुन, सूखी लाल मिर्च और नमक के साथ भूनकर दरदरा पीस लें. ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल मिलाएं. इसका स्वाद काफी तीखा और स्मोकी होता है.

चुरपा चामिन चटनी
अरुणाचल प्रदेश की यह पारंपरिक चटनी याक के दूध से बने पनीर यानी चुरपी से तैयार होती है. इसमें डेयरी प्रोटीन पाया जाता है. इसे बनाने के लिए सूखी चुरपी को गर्म पानी में भिगोकर नरम किया जाता है. फिर लहसुन, तीखी मिर्च और नमक के साथ पीसा जाता है. इस चटनी को चावल और मोमोज के साथ मजे से खाते हैं.

काले तिल की चटनी
काले तिल में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें मौजूद सेसमिन और सेसमोलिन एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं. इसे बनाने के लिए तिल को भूनकर लहसुन, सूखी लाल मिर्च, इमली और नमक के साथ पीस लें. ऊपर से सरसों का तेल डालें.

निलाकदलई चटनी
तमिलनाडु की यह मूंगफली वाली चटनी नारियल और करी पत्तों के साथ बनाई जाती है. इसमें मूंगफली से प्रोटीन और करी पत्तों से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसे बनाने के लिए भुनी मूंगफली, लहसुन, प्याज, मिर्च और इमली को पीस लें. ऊपर से राई और करी पत्तों का तड़का लगाएं.

मूंग दाल की चटनी
मूंग दाल में प्रोटीन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे बनाने के लिए मूंग दाल को धोकर भूनें और उबाल लें. फिर हरी मिर्च, लहसुन और नमक के साथ पीस लें. ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाएं.

चना दाल और दही की चटनी
चना दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, इस चटनी को बनाने के लिए चना दाल को भूनकर ठंडा करते हैं. फिर इसको दही, हरी मिर्च, लहसुन और नमक के साथ पीस लें. ऊपर से राई, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. यह इडली और डोसे के साथ अच्छी लगती है.

काले चने की चटनी
काले चने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. इसे बनाने के लिए रातभर भिगोए हुए काले चनों को उबाल लें. फिर भुनी लाल मिर्च, लहसुन और नमक के साथ पीस लें. इसमें सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाया जाता है.

ध्यान दें: ये चटनियां रोजाना के खाने में पोषक तत्व जोड़ सकती हैं, लेकिन सिर्फ चटनी खाने से शरीर की प्रोटीन जरूरत पूरी नहीं होती. इन्हें बैलेंस डाइट के साथ सीमित मात्रा में खाएं.

More From Author

O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म

‘क्रिकेट में इतना बड़ा गद्दार नहीं देखा’, उस्मान ख्वाजा पर फैनी डिविलियर्स का तीखा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.