यूपी में महिला मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा, आठ राज्यों की 403 विस्तारकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

लखनऊ
विधानसभा चुनाव से पहले सांगठनिक तैयारियों में जुटी भाजपा ने अब मतदाताओं को जोड़ने की अपनी व्यापक रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों से 403 महिला विस्तारकों को प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये विस्तारक शुक्रवार को रवाना हो गईं और अब चुनाव तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगीं। शुक्रवार को पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने इन महिला विस्तारकों को चुनावी रणनीति समझाई।

मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
वहीं, बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग सावित्री देवी के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शुक्रवार को विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में हुई भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक में विनोद तावडे़ ने कहा कि सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिला विस्तारक बहनों को प्रवास के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान को गति देना है। बहनों को घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना है।

महिलाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर तक भाजपा की पहुंच और प्रभाव को और अधिक मजबूत बनाना है। इसमें विशेष तौर पर महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित योजनाओं के सहारे महिलाओं को जोड़ने की कोशिश होगी। पंकज चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल राजनीतिक तैयारी नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का व्यापक अभियान है।

इसमें महिला शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में बहनें सिर्फ महिला कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि वे भाजपा की स्टार प्रचारक है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में मां, बहन, बेटियां सुरक्षित है। यही संदेश लेकर माता-बहनों के साथ संवाद करना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विस्तारक बहनें अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के साथ पार्टी के विचार एवं सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा सभी विस्तारक संगठन की मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगी।

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूप कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज कुशवाहा उपस्थित रही।

 

More From Author

20वीं एनिवर्सरी पर Apple मचाएगा धमाल, iPhone 20 में मिल सकता है क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और 1mm बेजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.