अमेरिका की जांच एजेंसी FBI फिर साइबर हमले का शिकार, क्राइम रिकॉर्ड्स पर मंडराया खतरा

वाशिंगटन

अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) एक बार फिर से साइबर हैकर्स के निशाने पर आ गई. हैकर्स ने इस बार नेशनल क्राइम इंफोर्मेशन सेंटर (NCIC) डेटाबेस को निशाना बनाया है. इस डेटाबेस के तहत अमेरिका की संघीय, राज्य और रीजनल लॉ एजेंसी के बीच इंफोर्मेशन का ट्रांसफर किया जाता है. इसमें क्राइम संबंधित डेटा भी होता है. इसकी जानकारी CNN ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 

FBI के NCIC में साइबर हैकर्स का यह दूसरा का हमला है. कुछ महीने पहले भी FBI के सिस्टम पर साइबर हैकर्स ने हमला किया था. CNN ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि FBI ने अभी तक इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है। 

NCIC का डेटाबेस अमेरिका के लिए बहुत ही अहम है. इसमें गिरफ्तारी वारंट और क्रिमिनल्स का बैकग्राउंड चेक आदि में इस्तेमाल किया जाता है. यहां सभी क्रिमिनल्स और आरोपियों का डेटा मौजूद होता है। 

अमेरिका के डिजिटल सिस्टम पर उठे सवाल  
हाल ही के दिनों में इस डेटा सेंधमारी का पता चला है. यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देश के डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि हाल ही में साइबर हमलों और डिजिटल सर्वर डाउन होने के ढेरों केस सामने आ चुके हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट समेत कई सर्विस हुईं थी ठप 
बीते सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप हो गईं थीं, जिसमें अमेरिका समेत दुनियाभर में कई कामकाज ठप हो गए थे. इसके अलावा अमेरिका में बैंकों का सर्वर भी अचानक से ठप हो गया था. वहीं, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी सामने आई थी। 

जब मिली जानकारी, तब डायरेक्टर कर रहे थे तारीफ
रिपोर्ट के मुताबिक, FBI के अधिकारियों को जैसे ही गुरुवार को साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई घटना की जानकारी मिली, उसी दिन FBI के डायरेक्टर काश पटेल फॉक्स न्यूज पर नजर आए और उन्होंने एजेंसी के साइबर सुरक्षा से जुड़े कैंपेन की तारीफ भी की है। 

पटेल ने अपने इंटरव्यू में कुछ महीने पहले पूरे किए एक ऑपरेशन को मेंशन किया था. उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन का मकसद कंपनियों को अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए प्रेरित करना और हैकर्स को उनके सेंसटिव डेटा तक पहुंचने से रोकना है. पटेल ने ऑपरेशन विंटर शील्ड को भी मेंशन किया है. साथ ही उन्होंने मौजूदा प्रशासन की भी तारीफ की है। 

FBI का सिस्टम पहले कब हुआ था हैक? 
इस
साल के सितंबर महीने में शिनीहंटर्स नाम के हैकर ग्रुप ने FBI की एक जॉब वेबसाइट को निशाना बनाया था. इसमें साइबर अटैक के तहत एजेंसी के कर्मचारियों के सेंसटिव डेटा को निशाना बनाने की कोशिश की थी। 

साल 2023 में भी FBI सिस्टम में सेंध 
साल 2023 में भी FBI के सिस्टम को निशाना बनाया था. उस समय हैकर्स ने FBI के न्यूयॉर्क शील्ड ऑफिस के एक कंप्यूटर सिस्टम को निशाना बनाया था, उस सिस्टम का इस्तेमाल बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जांच में किया जाता था। 

More From Author

पेरू में भूकंप से मची अफरा-तफरी, 6.8 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, बंगाल-UP समेत तीन राज्यों को मिलेंगी बड़ी परियोजनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.