‘लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौन सा घोटाला करेंगे?’ मंत्री राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

‘अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे’, राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज

मुलायम सिंह के दिखाए गए रास्ते पर चलते तो अखिलेश की इतनी दुर्गति न होती: राजभर  

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश द्वारा मुलायम सिंह यादव के दिखाए गए रास्ते पर चलने वाले बयान पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख किसी के दिखाए रास्ते पर नहीं चलेंगे। यदि वो एक रास्ते पर चलते तो उनका कल्याण भी होता।

‘अखिलेश की कथनी-करनी में अंतर’

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जब 5 साल सत्ता में थे तो लैपटॉप घोटाला कर अपनी तिजोरी भरी। अब सपा प्रमुख फिर से सत्ता में आने की बात कह रहे हैं तो उन्हें यह खुलासा करना चाहिए कि इस बार कौन सा घोटाला करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने लाखों पात्र लोगों को लैपटॉप नहीं बांटे। वो सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। सपा प्रमुख की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

‘अखिलेश यादव हर रोज रास्ता भटकते हैं’

राजभर ने अखिलेश यादव के रूठों को मनाने वाले दावे को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कभी किसी को नहीं मना सकते। अपने अहंकार में चूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे। सपा प्रमुख को उन लोगों का नाम बताना चाहिए जो उनसे नाराज हैं।

More From Author

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

आपात स्थिति में मददगार बने डायल-112 जवान, संवेदनशीलता से निभाई जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.