जनजातीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, दंतेवाड़ा में बनेगी गौरव वाटिका

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

रायपुर
जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

जनजातीय वीरों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास का स्मरण
 वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे नई पीढ़ी तक वीरों की गाथाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने देश की आजादी और संस्कृति की रक्षा के लिए हुए संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 नवंबर 1913 को राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित मानगढ़ पहाड़ी पर संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में हुए भील जनजातीय आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सेना ने एकत्रित आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसे मानगढ़ नरसंहार या आदिवासी जलियांवाला बाग कहा जाता है। इस घटना में लगभग 1,500 जनजातीय लोगों (महिलाओं, पुरुषों और बच्चों) के शहीद होने का उल्लेख मिलता है। साथ ही कोमाराम भीम, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी कमलापति के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा जाना ऐतिहासिक विरासत का सम्मान है।

संस्कृति, संग्रहालय भ्रमण और मेला-मड़ई पर निर्देश
जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर कश्यप ने निम्नलिखित निर्देश दिए। जनजातीय गौरव वाटिका दंतेवाड़ा में विकसित करने के लिए वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण और बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर को विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए गए।

पद्मश्री विभूतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में विधायक चैतराम अटामी ने जनजातीय लोककला और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महानायकों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री सम्मानित डॉ. बुधरी ताती और डॉ. रामचंद्र गोडबोले को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, मांझी-चालकी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

More From Author

तीन साल की मासूम का कत्ल, काला जादू का शक और पड़ोसन के कमरे तक पहुंची पुलिस

महाकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉफी टेबल बुक का करेंगे विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.