मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर

 मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि डॉ. यादव ने अपना संपूर्ण जीवन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन प्रदेश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य विधा राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर राष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कालीचरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक साधना और अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को नई पहचान दिलाई। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्रीसाय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपनेचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

More From Author

एशिया की प्रभावशाली हस्तियों में पीएम मोदी दूसरे स्थान पर, लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में खुलासा

UCC ड्राफ्ट को लेकर छत्तीसगढ़ में विवाद तेज, कांग्रेस-BJP नेताओं के बीच जुबानी जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.