चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

रायपुर
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण संबंधी कई चुनौतियों के बीच तैयार किए गए 132/33 केवी उपकेंद्र केशकाल का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत जामगांव में 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस उपकेंद्र से केशकाल क्षेत्र के 185 गांवों के लगभग 52 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की पूंजी निवेश योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस उपकेंद्र की आवश्यकता क्षेत्र में बढ़ती आबादी, विकास गतिविधियों और कृषि विस्तार के कारण महसूस की जा रही थी। क्षेत्र में कम वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए परियोजना तैयार की गई। वनभूमि डायवर्जन की अनुमति की प्रक्रिया के बाद भारत सरकार से दिसंबर 2024 में निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई। इसके बाद 17 अप्रैल 2025 को भूमिपूजन किया गया।

उपकेंद्र निर्माण के दौरान स्थल पर बड़ी-बड़ी चट्टानें मिलने से काम में कठिनाई आई। प्रशासन के सहयोग से रासायनिक विस्फोटकों और भारी मशीनों की मदद से चट्टानों को हटाया गया। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण ईंधन संकट और भारी बारिश ने भी निर्माण कार्य को प्रभावित किया। इसके अलावा ट्रांसफार्मर की आपूर्ति में विलंब होने पर कंपनी ने दूसरे उपकेंद्र के लिए स्वीकृत ट्रांसफार्मर को यहां स्थापित कर परियोजना को पूरा किया। साथ ही 132 केवी की लाइन और 132 केवी कोण्डागांव-कांकेर लाइन को लीलो (लाइन इन लाइन आऊट)  कर 0.3 किलोमीटर मल्टी सर्किट तैयार की गई, इस लाइन का कार्य  केवल डेढ़ माह के अल्प समय में पूरा किया गया।

13 नवंबर 2026 को कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में उपकेंद्र का सफल परीक्षण कर उसे ऊर्जीकृत किया गया।

 इस उपकेंद्र से केशकाल, बटराली, विश्रामपुरी, बांसकोट, अडेंगा, बड़ेराजपुर, गरका और धनोरा सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। यहां से विभिन्न 33 केवी उपकेंद्रों के माध्यम से 185 गांवों के करीब 52 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इससे क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

लोकार्पण समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के हितग्राहियों ने इस महत्वपूर्ण विद्युत अधोसंरचना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा मंचस्थ अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More From Author

बच्चों की तस्करी पर सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पतालों के लाइसेंस और डॉक्टरों की डिग्री पर गिरेगी गाज

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.