किसान तुहर टोकन ऐप बना वरदान, घर बैठे टोकन लेकर किसान ने बेचा 80 क्विंटल धान

किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

न लंबी कतारों की परेशानी, न टोकन के लिए भागदौड़, डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की राह

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों और डिजिटल सुविधाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इसी का उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र के किसान दिनेश कुमार राय हैं, जिन्होंने किसान तुहर टोकन ऐप की सहायता से घर बैठे टोकन प्राप्त कर मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपना 80 क्विंटल धान आसानी से विक्रय किया।

किसान दिनेश कुमार राय बताते हैं कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती होती थी। टोकन कटवाने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और कतारों में इंतजार करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्र जाने और लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

राय ने बताया कि निर्धारित टोकन के आधार पर वे अपना 80 क्विंटल धान लेकर मरवाही धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किए गए सुधारों से किसानों को काफी राहत मिली है। विशेष रूप से डिजिटल टोकन सुविधा से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर पा रहे हैं।

किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों की समस्या कम करने में मदद मिल रही है। किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंच सकते हैं। इस व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने के साथ किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल रही है।

दिनेश कुमार राय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इस दर के आधार पर उनके द्वारा विक्रय किए गए 80 क्विंटल धान का कुल मूल्य 2 लाख 48 हजार रुपये होता है। धान का बेहतर मूल्य मिलने से खेती-किसानी के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ रहा है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में निवेश करने और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाकर किसानों की बड़ी चिंता दूर की है। अब टोकन के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ती और धान विक्रय की प्रक्रिया भी सुविधाजनक हो गई है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

किसान दिनेश कुमार राय ने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था, किसान तुहर टोकन ऐप की सुविधा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है और किसानों का भरोसा बढ़ रहा है।

मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी नीतियों के समन्वय से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। किसान तुहर टोकन ऐप जैसी सुविधाएं धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ किसानों के समय और श्रम की बचत कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पहल से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य और शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

More From Author

मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

CM मोहन यादव ने किया डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर लैब का उद्घाटन, पुरातत्व अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.