पिता-बहन की हत्या की पहले से थी प्लानिंग, इंदौर दोहरे हत्याकांड में अंबाला तक पहुंची जांच

इंदौर

 एरोड्रम क्षेत्र में 19 नवंबर को हर्षिता और पिता राजू यादव के शव मिले थे। हत्या का आरोपित हर्ष यादव (28) अब तक फरार है। पहले उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी, लेकिन अब उसका आखिरी ठिकाना हरियाणा राज्य में अंबाला के आसपास मिला है। आरोपित बार-बार मोबाइल बंद और चालू कर रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि हर्ष लगभग पांच महीने से पिता और बहन की हत्या की साजिश रच रहा था। वह दोस्तों को नशे में कहता था कि सब खत्म कर दूंगा। उसने दोस्तों और परिवार के लोगों से भी बातचीत कम कर दी थी। उसके नाबालिग साथी और दोस्तों से पूछताछ में साजिश से जुड़े कई खुलासे हुए हैं।

दिल्ली के बाद अंबाला में मिली लोकेशन, ढाबों और होटलों में तलाश

दिल्ली में लोकेशन मिलने के बाद से हर्ष बार-बार अपना मोबाइल बंद और चालू कर रहा है। अब उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के आसपास मिली है। पुलिस की एक टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों की पुलिस को भी उसकी जानकारी दे दी गई है। हर्ष चाइनीज फूड बनाने का काम करता था। पुलिस को शक है कि वह किसी होटल या ढाबे पर काम कर सकता है। इसी वजह से पुलिस ऐसे संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है।

वहीं, हर्ष ने लगभग पांच महीने पहले ही पिता राजू और बहन हर्षिता की हत्या की योजना बना ली थी। इसके बाद उसने दोस्तों से बातचीत बंद कर दी थी। वह अरिहंत नगर में जिस मकान में रह रहा था, उसकी जानकारी भी उसने पिता और परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी थी। धीरे-धीरे उसने परिजनों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था।

धमकियों को नहीं लिया गंभीरता से

एरोड्रम पुलिस के अनुसार हर्ष के दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि हर्ष लगभग चार महीने से उनके संपर्क में नहीं था। उसने दोस्तों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। वह शराब के नशे में कई बार पिता और बहन की हत्या करने की बात कहता था। उसका कहना था कि वह सब कुछ खत्म कर देगा।

दोस्तों को लगा कि वह नशे में ऐसी बातें कर रहा है, इसलिए उन्होंने उसकी धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया। दोस्तों ने कई बार उसे परिवार से विवाद न करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उल्टा उनसे ही झगड़ने लगता था।

नाबालिग साथी को संपत्ति का लालच दिया, बाद में उसे भी मारने का था इरादा

हर्ष ने साजिश में शामिल 17 साल के नाबालिग को भी शराब पिलाई थी। उसने नाबालिग से कहा था कि पिता उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। पिता की मौत के बाद पूरी संपत्ति उसकी हो जाएगी। उसने नाबालिग को भी संपत्ति में हिस्सा देने का लालच दिया था।

पुलिस के अनुसार हर्ष की योजना थी कि अगर एक-दो दिन तक पुलिस को शवों का पता नहीं चलता, तो वह नाबालिग को भी मार देता। वह अपने खिलाफ हर सबूत मिटाना चाहता था। वारदात के बाद उसने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन डर के कारण वह मिलने नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस ने उसे बड़े गणपति क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।

 

More From Author

प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता

आंखों के सामने उजड़े आशियाने, कृष्णबाग कॉलोनी में ढहाए गए 42 मकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.