अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, ट्रेनिंग पूरी होते ही अग्निवीर कर सकेंगे शादी

नई दिल्ली
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के शादी के नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले अग्निवीर के तौर पर सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब दो साल का सेवा विस्तार लेने वाले अग्निवीरों को शादी करने की भी इजाजत होगी। हालांकि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही वे शादी कर सकेंगे। इसे 'Second Tour of duty' कहा जाता है। जाहिर तौर पर यह अग्निवीरों के परिवार के लिए राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। अभी इसपर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

पहले क्या था नियम
पहले नियम यही था कि भर्ती के वक्त अग्निवीर अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा सेवा के दौरान भी वे शादी नहीं कर सकते। पहले भर्ती भी केवल चार साल के लिए की जा रही थीं। हालांकि अब सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को लगभग एक महीने की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद वे शादी भी कर सकते हैं।

पहले बैच को क्या-क्या मिला
अग्निवीरों के पहले बैच ने चार साल की सेवा पूरी कर ली है। सबसे पहले नेवी में अग्निवीरों की भर्ती की गई थी। मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को पर्मानेंट कर दिया गया है। वहीं बाकी को दो साल सेवा विस्तार का विकल्प दिया गया है। जल्द ही आर्मी और एयरफोर्स का पहला बैच भी 4 साल की सेवा पूरी करने वाला है। उन्हें भी इसी तरह का मौका दिया जाएगा।

अभी चार नववंबर को ही केंद्रीय कैबिनेट ने दो साल के सेवा विस्तार वाले प्रस्ताल को मंजूरी दी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि 6 साल की सेवा के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट किया जा सकता है।

छुट्टी के नियमों में भी होगा बदलाव?
अग्निवीरों की छुट्टी के नियमों में भी बदलाव हो सकता है। दो साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को पहले से ज्यादा छुट्टियां दी जा सकती हैं। पहले एक साल में 30 ही छुट्टियां मिलती थीं जबकि सेवा विस्तार के बाद सालभर में 90 छुट्टियां दी जा सकती हैं। सेना अनुशासन का भी ध्यान रखेगी और जवानों की पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखेगी। सरकार जल्द ही इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई करेंगे अग्निवीर
भारतीय वायु सेना और दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने वायु सेना में शामिल अग्निवीरों के लिए योग में संरचित शिक्षा और प्रमाणन के अवसरों तक पहुंच को सुगम बनाने के मकसद से हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां वायु सेना मुख्यालय में इस बाबत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

More From Author

23 नवंबरराशिफल जानें, किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

चीन की दोहरी रणनीति से भारत की बढ़ी चिंता, पाकिस्तान के साथ मिलकर बना रहा सैन्य दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.