Innova Hycross Facelift की पहली झलक आई सामने, फ्रंट डिजाइन बदला लेकिन बॉडी शेप पहले जैसा

 नई दिल्ली
 Toyota Innova Hycross Facelift की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसकी बिना किसी कवर के तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नई MPV का फ्रंट डिजाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है। टोयोटा ने इस मॉडल को आज यानी 25 नवंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इसका आधिकारिक टीजर जारी किया था। अब सामने आई तस्वीरों से इसके एक्सटीरियर में किए गए बदलावों की जानकारी मिलती है।

Toyota Innova Hycross Facelift का डिजाइन
नई इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल में देखने को मिलता है। इसमें चौड़ी ग्रिल दी गई है, जिस पर ज्योमेट्रिकल पैटर्न नजर आता है। ग्रिल पर सिल्वर फिनिश वाले एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कार के फ्रंट को पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार लुक देते हैं। मौजूदा मॉडल में मिलने वाले पारंपरिक ग्रिल डिजाइन की जगह अब नया पैटर्न दिया गया है।

हेडलैंप और बंपर में भी हुए बदलाव
नई MPV के फ्रंट में टोयोटा का लोगो एक डार्क हॉरिजॉन्टल सेक्शन पर लगाया गया है। इसके दोनों ओर पतली मेटैलिक स्ट्रिप्स दी गई हैं, जो हेडलैंप तक जाती हैं। कार के हेडलैंप का शेप पहले जैसा स्वेप्ट-बैक नजर आता है, हालांकि इनके ऊपरी हिस्से में लाइटिंग सिग्नेचर देखने को मिलता है।

इसके अलावा, फ्रंट बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। बंपर के दोनों किनारों पर लंबे और डार्क हाउसिंग दिए गए हैं, जिनमें लाइटिंग एलिमेंट्स मौजूद हैं। नंबर प्लेट के लिए ग्रिल के नीचे बीच में जगह दी गई है। वहीं, नीचे की तरफ पतली एयर इनटेक और सिल्वर फिनिश वाली ट्रिम इसके फ्रंट डिजाइन को पूरा करती है।

पेटेंट डिजाइन से मिलती-जुलती है नई ग्रिल
Toyota Innova Hycross Facelift की तस्वीरों में नजर आ रहा फ्रंट डिजाइन पहले सामने आई पेटेंट तस्वीरों से काफी मिलता-जुलता है। खासतौर पर ग्रिल का ज्योमेट्रिकल पैटर्न, दोनों तरफ दिए गए लैंप हाउसिंग और नीचे की ओर मौजूद हॉरिजॉन्टल ओपनिंग पेटेंट डिजाइन जैसी दिखाई देती है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने पेटेंट में दिखाए गए डिजाइन को काफी हद तक प्रोडक्शन मॉडल में शामिल किया है।

साइड प्रोफाइल में नहीं हुए बड़े बदलाव
फ्रंट के मुकाबले कार के साइड प्रोफाइल में बदलाव काफी सीमित नजर आते हैं। नई Toyota Innova Hycross में पहले जैसी बॉडी शेप, बड़ा ग्लास एरिया, उभरे हुए व्हील आर्च और स्कल्प्टेड डोर पैनल मौजूद हैं। इसके अलावा, क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल और विंडो ट्रिम भी दिखाई देते हैं। बॉडी कलर ORVM के साथ इंटीग्रेटेड इंडिकेटर दिए गए हैं। तस्वीरों में अलॉय व्हील का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आता है। पीछे की तरफ टेललैंप, रूफ स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना की झलक मिलती है।

 

More From Author

6 माह की बेटी को गोद में लेकर संसद पहुंचीं सीनेटर फातिमा, अनोखे अंदाज में दिया भाषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.