मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? साहिबा बाली संग डेटिंग की चर्चा

मुंबई 

कपूर खानदान के चिराग अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली संग सामने आई उनकी नई तस्वीर ने उनकी डेटिंग की खबरों हवा दे दी है। दरअसल, साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर अर्जुन कपूर संग एक सेल्फी फोटो शेयर की है. दोनों हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे में देखकर पोज देते हुए नजर आए। दोनों ने अपने सिर को ढका हुआ है. अर्जुन संग तस्वीर शेयर करते हुए साहिबा ने गुरुपर्व की बधाई भी दी। अर्जुन कपूर को फोटो में टैग करते हुए साहिबा बाली ने कैप्शन में लिखा- मैंने उनका (अर्जुन का) भी आधा प्रसाद खा लिया. दोनों को एक बार फिर साथ देखकर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।        

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों रिश्ते में हैं और अपने रिलेशनशिप को सॉफ्ट लॉन्च कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन और साहिबा के अफेयर के चर्चे हो चुके हैं. दरअसल, इस साल की शुरुआत में अर्जुन लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दिखाई दिए थे. वो भारत बनाम इंग्लैंड का वनडे मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान अर्जुन के साथ साहिबा बाली भी दिखी थीं। अर्जुन और साहिबा को जब फैंस ने एक साथ मैच एन्जॉय करते हुए देखा तो हर तरफ उनकी डेटिंग की खबरें छा गई थीं। 
मगर बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साहिबा ने अर्जुन संग डेटिंग की खबरों को गलत बताया था। बता दें कि अर्जुन और साहिबा की उम्र में 10 साल का अंतर है. अर्जुन 41 साल के है, जबकि साहिबा की उम्र 31 साल है. मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन वाकई में साहिबा को डेट कर रहे हैं या नहीं…ये तो अब वही बता सकते हैं. 

More From Author

जशपुर में बनेंगे पांच बड़े पुल, सरकार ने 16.03 करोड़ की दी प्रशासकीय स्वीकृति

शीतकालीन सत्र पर सस्पेंस बरकरार, मानसून सत्र खत्म नहीं होने से क्या है नियम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.