आलोक सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए

लखनऊ

 यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में आलोक सिंह पीएसी के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से आलोक सिंह की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आईपीएस आलोक सिंह नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की गई है। उनका कार्यकाल उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (प्रयागराज) राज्ध्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, आयोग के सचिव और कोषाधिकारी प्रयागराज को भेजी गई है।

अलीगढ़ जिले में हुआ था आलोक सिंह का जन्म
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। 24 जनवरी 1967 को फुसावली गांव में आलोक सिंह का जन्म हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आलोक सिंह फिजिक्स व मैथमेटिक्स में बीएससी, इकोनॉमिक्स में एमए और मार्केटिंग व फाइनेंस में एमबीए किया है।

10 जिलों में कमान संभाल चुके हैं आईपीएस आलोक
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह 10 से ज्यादा जिलों में कमान संभाल चुके हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के दौरान आलोक सिंह को नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वे कानपुर जोर के एडीजी, मेरठ रेंज के आईजी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एयर इंडिया में कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं। आलोक सिंह को इसी साल मई को डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला है।

राष्ट्रपति वीरता पद से सम्मानित हो चुके हैं आलोक सिंह
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को अगस्त 2021 में राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उसमें आलोक सिंह नोएडा के पुलिस कमिश्नर थे। आलोक सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहते हुए संगठन अपराध पर काबू करने और जिले में आपराधियों पर लगाम लगाने और उल्लेखनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वह अन्य सेवाओं के लिए भी सम्मानित हो चुके हैं। आलोक सिंह को डीजीपी के सिल्वर और गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इटली और केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से भी पुलिसिंग की ट्रेनिंग ली है।

More From Author

मध्य प्रदेश में लागू होगी ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ व्यवस्था, 8 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स अलर्ट, दिसंबर से लागू होंगे नए नियम, जानें क्या होगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.