गंगा में खड़े होकर भी अखिलेश कसम खाएं कि सपा राज में नहीं होगा अपराध, तब भी जनता विश्वास नहीं करेगी: राजभर

सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

गंगा में खड़े होकर भी अखिलेश कसम खाएं कि सपा राज में नहीं होगा अपराध, तब भी जनता विश्वास नहीं करेगी: राजभर

'नारा देने से अपराध कम नहीं होते, इसके लिए साफ नीयत होनी चाहिए', राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडों ने जमकर तांडव किया था। अब खुद अखिलेश यादव कसम खा रहे हैं कि उनके शासन में गुंडई नहीं होगी। राजभर ने सवाल उठाया कि होटल के हॉल में खाई गई इस कसम पर जनता कैसे भरोसा करेगी? उन्होंने कहा कि अखिलेश गंगा में खड़े होकर भी कसम खाएं कि सपा राज में अपराध नहीं होगा, तब भी लोग विश्वास नहीं करेंगे।

'नारा देने से अपराध कम नहीं होते, साफ नीयत होनी चाहिए'

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारा देने या वादा करने से अपराध कम नहीं होते। इसके लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए, जो अखिलेश यादव में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को अखिलेश यादव का पुराना शासनकाल याद है, इसलिए केवल कसम खाने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

More From Author

राजस्थान और मध्य प्रदेश को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, 2-3 घंटे बचेंगे, 27 स्टेशन होंगे तैयार

DM जी कृष्णैया हत्याकांड में आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल, सजा में छूट का आदेश रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.