मुख्यमंत्री योगी बोले, परिसीमन विधेयक से 2029 में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण का लाभ

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा: मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का सीएम योगी ने जताया आभार, उत्तर प्रदेश के सभी 80 सांसदों से विधेयक के समर्थन की अपील

2011 की जनगणना के आधार पर राज्यों की मौजूदा सीटों के अनुपात में होगी 50 फीसदी वृद्धि, संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है। अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता साफ होगा। इसकी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 वर्षों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। भारत की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह ऐतिहासिक और स्वागत योग्य पहल है।

सभी 80 सांसदों से समर्थन की अपील
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें। नारी शक्ति का सशक्तीकरण समृद्ध भारत के निर्माण का आधार है। यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने का सुनहरा अवसर है। सभी जनप्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण पहल में अपना समर्थन और सहयोग देना चाहिए।

More From Author

यूपी में 80 फीसदी घरों तक पहुंचे जनगणना फॉर्म, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

ओपी राजभर बोले- संविधान और आरक्षण की बात करते हैं, फिर धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.