देश की मातृशक्ति को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस दूरदर्शी निर्णय के परिप्रेक्ष्य में देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा है कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। इससे लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से जनप्रतिनिधित्व का भी विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संशोधन विधेयक से देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज को और मुखरता से संसद में रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के लिए नए परिसीमन आयोग के शीघ्र गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन का प्रावधान भी किया गया है। 

 

More From Author

उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज में लापरवाही, फर्जीवाड़े और अनियमितता को रोकने के लिए अपनाया सख्त रुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.