मैरिज हॉल संचालकों को नगर निगम का नोटिस, फायर सेफ्टी दुरुस्त नहीं की तो होगी कार्रवाई

छिंदवाड़ा 

बार बार हिदायत देने के बाद भी मैरिज लॉन संचालक और होटल मालिक फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. जिसके बाद नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है, नगर निगम में इन लोगों को नोटिस देकर 7 दिनों के भीतर व्यवस्था ठीक कर सर्टिफिकेट लेने के निर्देश दिए हैं. वरना ₹5 लाख रुपए तक जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 

फायर सेफ्टी नियमों का नहीं किया पालन तो लगेगा फाइन
फायर सेफ्टी में लापरवाही बरत रहे मैरिज लॉन संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है. लापरवाही बरत रहे लॉन संचालकों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ 5 लाख रुपए तक का जुर्माना और उल्लंघन जारी रखने पर 10 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त दंड वसूला जाएगा. दो दिनों से जारी जांच की जद में लॉन संचालकों के अलावा होटल व रिसॉर्ट संचालक शामिल हैं। 

बार बार नोटिस के बाद भी अनसुना कर रहे मालिक
नगर निगम में असिस्टेंट फायर ऑफिसर अभिषेक दुबे ने बताया कि "प्रदेश में लगातार हो रही आग की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने ऐसे स्थानों की जांच शुरु कर दी है. जहां सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। शुरुआत लॉन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए शुरू की गई है। फिलहाल नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब देने के लिए आदेशित किया गया है। ये वो लॉन संचालक हैं, जिनको बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी ये फायर सेफ्टी के इंतजाम करने में लापरवाही बरत रहे हैं। 

सुरक्षा में क्या बरतनी होगी सावधानी

पंडाल का कपड़ा ऐसा होना चाहिए जो फायर प्रूफ हो और जल्दी आग न पकड़ सके

एंट्री और एग्जिट पाइंट अलग-अलग होने चाहिए, इसके अलावा रास्ते में कोई गाड़ी सामान नहीं रखा जाए

फायर एक्सटिंग्विशर आईएसआई मार्क वाले वाले हर हर कोने में होने चाहिए, जिसमें किचन भी शामिल है

फायर के अलग पानी की टंकी होनी चाहिए और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आसानी से अंदर बाहर आ सके

बिजली की सेफ वायरिंग के अलावा ओवर लोड नहीं होने चाहिए, ज्वाइंट भी खुले नहीं होने चाहिए

डेकोरेशन का सामान जहरीला, धुआं व गैस पैदा करने वाला नहीं होना चाहिए. लॉन में बोर्ड लगाना होगा, हमारे यहां फायर सेफ्टी के तमाम इंतजाम हैं.

निगम ने लापवाही करने वालों के खिलाफ थमाया नोटिस

    शहनाई लॉन नागपुर रोड छिंदवाड़ा
    मणि महल लॉन नागपुर रोड छिंदवाड़ा
    जेपी इन हॉटल नागपुर रोड छिंदवाड़ा
    आनंद लॉन नागपुर रोड छिंदवाड़ा
    श्रीजी रिसॉर्ट सिवनी रोड छिंदवाड़ा

कैसे जारी होते हैं फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट
असिस्टेंट फायर ऑफिसर अभिषेक दुबे ने बताया कि शासन के नियम अनुसार फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए पहले फायर प्लान अप्रूवल करना होता है, जो शासन द्वारा अधिकृत फायर कंसल्टेंट के द्वारा बनाकर उसे ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड किया जाता है. इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम के कमिश्नर नगर पालिका और नगर परिषद सहित ग्रामीण और ग्राम पंचायत इलाकों के निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सर्टिफिकेट कलेक्टर के द्वारा जारी किए जाते हैं. वहीं छावनी इलाके में छावनी के प्रमुख अधिकारी के द्वारा यह जारी किया जाता है। 

More From Author

जगन्नाथ मंदिर के खजाने का 48 साल बाद खुला राज, रत्न भंडार में मिले बेशकीमती हीरे-जवाहरात

रोज की आलू सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर आलू पोस्तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.