बच्चों के साथ खाना खाते ही SDM ने पकड़ी गड़बड़ी, बोले- भोजन समूह को तत्काल हटाओ

विदिशा 

 विदिशा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है। टीलाखेड़ी स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न तो मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है और न ही मात्रा पर्याप्त होती है। भोजन की गुणवत्ता में भी कमी है, ये सब कुछ सामने आया है एसडीएम मनीष कुमार जैन के औचक निरीक्षण से। आंगनबाड़ियों में मिलीं इन गड़बड़ियों के बाद एसडीएम मनीष कुमार जैन ने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है।

एसडीएम ने किया आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण
एसडीएम मनीष कुमार जैन ने शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक 39 के टीलाखेड़ी क्षेत्र में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिली। वहीं, बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में भी गड़बड़ी सामने आई। निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराने और तय मात्रा से कम भोजन देने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
निरीक्षण के दौरान भोजन की खराब गुणवत्ता को देखते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भोजन बच्चे कर रहे हैं, वहीं भोजन वह खुद भी करेंगे। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और कहा कि इसी तरह से हर रोज बच्चों के साथ कोई न कोई भोजन करे, ताकि खराब गुणवत्ता का एहसास हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की। भोजन की गुणवत्ता और पोषण मानकों की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कमियों को तत्काल दूर किया जाए।

बच्चों के संग चटाई पर बैठे एसडीएम
भोजन के बाद एसडीएम बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर उनकी पढ़ाई और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उनकी कॉपी देखी और हर रोज भोजन में क्या मिलता है, बच्चों से पूछा। केंद्र में मनोरंजन के उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य जानकारी देने के बाद केंद्र के स्टाफ को अल्टीमेटम दिया। एसडीएम ने कहा कि आगे इस तरह की लापरवाही मिली तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

रेसलिंग जगत में शोक की लहर, WWE स्टार ब्रॉनसन रीड ने 38 साल की उम्र में दुनिया छोड़ी

यूपी में मतदाता सूची की सफाई तेज, सात महीने में 5.50 लाख डुप्लीकेट वोटर हटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.