भोपाल के विकास को मिलेगी नई दिशा, 51 किमी कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान में होगा नोटिफिकेशन

भोपाल 

भोपाल शहर के विकास को गति देने तय 51 किमी लंबाई का ग्रोथ कॉरिडोर 300 की बजाय 500 मीटर हो तभी पूरा लाभ मिलेगा। शहर से बाहर इस कॉरिडोर के पास एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइन है, जिसमें 200 मीटर तक का हिस्सा खत्म हो रहा है। यदि इसे 300 मीटर तक ही रहने दिया तो शहर को पूरा लाभ नहीं मिलेगा। टीएंडसीपी के पास इसे लेकर बदलाव के आवेदन पहुंच रहे हैं। मास्टर प्लान सुनवाई में भी इस मामले को उठाया जा रहा है। मास्टर प्लान अंतिम अधिसूचना के साथ ही इसकी चौड़ाई भी तय हो जाएगी।

प्लान पर सुनवाई  जारी रही। 142 आपत्तिकर्ताओं ने यहां अपनी बात रखी। इसमें मिसरोद में 45 मीटर रोड मामले में फिर लोगों को बुलाया गया था। भोपाल सिटीजंस फोरम के सदस्यों ने भी अपनी बात रखी। इसमें आवासीय में व्यावसायिक समेत कैचमेंट से जुड़े मामले रहे।

75 मीटर कॉरिडोर की ओर प्रोजेक्ट्स के बैकवॉल की मांग
ग्रोथ कॉरिडोर मौजूदा भोपाल बायपास ही रहेगा। इसे ही विस्तारित किया जाएगा। 75 मीटर चौड़ाई वाले प्रस्तावित कॉरीडोर में किसी कॉलोनी, कमर्शियल प्रोजेक्ट का गेट नहीं खुले, इसके लिए प्लान में कॉरिडोर की ओर प्रोजेक्ट की बैकवॉल रखने का सुझाव दिया जा रहा है।

अर्बन एक्सपर्ट कमल राठी का कहना है कि इससे कॉरिडोर की ओर किसी तरह की वाहन पार्किंग या भीड़ वाली स्थिति नहीं होगी। प्रोजेक्ट कॉरिडोर के पास होगा, लेकिन एंट्री दूसरी तरफ रहने से कॉरिडोर में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। ग्रोथ कॉरिडोर के 75 मीटर पर कंट्रोल लाइन अभी तय नहीं है, इसे तय करने की मांग है, ताकि इसकी जद से दूरी की स्थिति स्पष्ट हो।

ऐसे समझें ग्रोथ कॉरिडोर
यह कॉरिडोर नर्मदापुरम रोड से लेकर इंदौर रोड तक के मौजूदा 51 किमी बायपास मार्ग पर विकसित होगा। राजाभोज एयरपोर्ट में प्रस्तावित एजुकेशन, नॉलेज, एआइ सिटी सिटी के साथ प्रस्तावित कमर्शियल मिक्स्ड-यूज केंद्रों और शहर के बाहरी उपनगरों को आपस में जोड़ेगा। साथ ही, इसे रेडियल सडकों के माध्यम से अन्य सभी प्रमुख मार्गों से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रकार विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर जैसे प्रदेश के प्रमुख राजधानी भोपाल से सीधे जुड़ जाएंगे।

अभी कुल 675 मीटर चौड़ाई और लगभग 3,000 हेक्टेयर भूमि इस कॉरिडोर के दायरे में आएगी। यदि बदलाव किया जाता है तो फिर यह 675 मीटर चौड़ी पट्टी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट टीओडी जोन घोषित होगी। मुख्य सड़क से सीधे सटी जमीन पर विकास की अनुमति के लिए न्यूनतम 4000 वर्ग मीटर की प्लॉट साइज तय की गई है।

टीएंडसीपी के संयुक्त संचालक नीरज आनंद लिखार बताते हैं कि इस पर लोगों के सुझाव आए हैं। एक्सपर्ट से चर्चा करने व शासन के निर्देश से इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

More From Author

Roospin Casino Mobile: Quick-Hit Sessions for Players Who Drop In and Out

अग्नि-5 और K-4 के बाद भारत की नई तैयारी, मिसाइल शील्ड कितनी ताकतवर और खास?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.