मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान

सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा-सेतु’ न केवल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी एक सुखद तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटरियाडांड में देखने को मिली, जहां रवीना को महज एक घंटे में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का सपना साकार हो गया।

ग्राम पंचायत कोटरियाडांड निवासी रवीना उच्च शिक्षा प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती थीं। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक इस दस्तावेज को समय पर प्राप्त करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए रवीना ने तहसील कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचकर सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया।

तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया। इतनी कम अवधि में आवश्यक दस्तावेज मिलने से रवीना की चिंता दूर हुई और नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश की राह में आ रही बाधा भी समाप्त हो गई। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं।

शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील सेवा से प्रसन्न रवीना ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने और अपना भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

रवीना की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर उपलब्ध कराई गई एक शासकीय सेवा किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र रवीना के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोलने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।

सेवा सेतु आज शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह पहल लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ ही उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को नई उड़ान दे रही है।

 

More From Author

सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे, संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.