CES 2027 में Samsung दिखा सकती है इंसानों जैसा ह्यूमनॉइड रोबोट, Tesla Optimus को मिलेगी चुनौती

दिखने में इंसानों जैसा होगा और उनके कई काम भी कर सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung जनवरी 2027 में होने वाले CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) इवेंट में अपने इस रोबोट का प्रोटोटाइप दिखा सकती है. अगर ऐसा होता है, तो रोबोटिक्स की दुनिया में सैमसंग की सीधी टक्कर Tesla जैसी कंपनियों से होगी.

CES 2027 में दिख सकता है Samsung का रोबोट
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने हाल ही में अपने बोर्ड के सामने इस ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश किया है. अब कंपनी इसे बड़े टेक इवेंट CES 2027 में दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है.

यह इवेंट 6 से 9 जनवरी 2027 के बीच अमेरिका के लास वेगास में होगा.
सैमसंग ने अभी तक अपने इस रोबोट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

रोबोटिक्स के लिए बनाई अलग यूनिट
सैमसंग इस बार रोबोटिक्स को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है. कंपनी ने इसके लिए Robotics eXperience (RX) नाम की एक अलग यूनिट बनाई है. इस यूनिट की जिम्मेदारी कंपनी के को-CEO TM Roh को दी गई है.

इसका मकसद रोबोटिक्स के क्षेत्र में सैमसंग की पकड़ मजबूत करना है. कंपनी ने इस काम के लिए Hyundai Motor Group के पूर्व रोबोटिक्स स्ट्रैटेजी एग्जीक्यूटिव Lee Dongkun को भी अपनी टीम में शामिल किया है.

Tesla Optimus को मिलेगी चुनौती?
ह्यूमनॉइड रोबोट की रेस में पहले से ही कई बड़ी कंपनियां मौजूद हैं. Tesla अपने Optimus रोबोट पर काम कर रही है, वहीं Hyundai की Boston Dynamics और चीन की Unitree भी इस बाजार में अपनी जगह बना रही हैं.

Tesla का Optimus फैक्ट्री में सामान उठाने और दूसरे काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे में Samsung की एंट्री इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है.

इंसानों जैसे हाथ बनाने पर जोर
ह्यूमनॉइड रोबोट को तैयार करना आसान नहीं है. खासकर उसके हाथों को इस तरह बनाना बड़ी चुनौती है कि वह इंसानों की तरह चीजों को पकड़ सके, उठा सके और सही जगह पर रख सके.

फैक्ट्री में काम करने वाले रोबोट से बहुत ज्यादा सटीकता की उम्मीद की जाती है. छोटी सी गलती भी बड़े नुकसान की वजह बन सकती है. यही वजह है कि सैमसंग के सामने रोबोट को भरोसेमंद और बेहतर बनाने की चुनौती होगी.

अब देखना होगा कि CES 2027 में सैमसंग अपने इस रोबोट से कितना चौंकाती है. अगर कंपनी इसमें सफल रहती है, तो आने वाले समय में फैक्ट्रियों में इंसानों के साथ रोबोट भी काम करते नजर आ सकते हैं.

More From Author

धान की फसल उगाने के बाद भी किसान परेशान, पोर्टल में जमीन का रकबा शून्य दर्ज

IPO Market में हलचल तेज, Matangi Rubber से Swara Baby Products तक पांच नए इश्यू खुलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.