अमेरिकी टैरिफ से अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देने वाले इस फैसले से कनाडा बिलबिलाया, दी ट्रंप को धमकी

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिवार को कनाडा से आयात की जाने वाली चीजों पर 25 फीसदी का टैरिफ लागू कर दिया है। अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देने वाले इस फैसले से कनाडा बौखला गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देने लगे हैं। उन्होंने कहा, हम यह चाहते तो नहीं थे लेकिन कनाडा इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कनाडा की सरकार भी 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर देगा।

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह सीधे अमेरिकियों से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर अमेरिका के लोगों और अर्थव्यवस्था पर असर डालेगी। ट्रूडो ने कहा कि मंगलवार से ही 30 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा। इसके अलावा बाकी के 125 अरब डॉलर के उत्पादों पर आने वाले 21 दिनों में नया टैरिफ लगा दिया जाएगा।

ट्रूडो ने कहा, यह टैरिफ मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसके परिणाम अमेरिका के लोगों को भी भुगतने होंगे। जस्टिन ट्रूडो ने पहले भी कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो तुरंत जवाब दिया जाएगा। बता दें कि चुनाव से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और चीन को सीधे तौर पर धमकी दे दी थी कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह दोनों देशों पर 25 फीसदी टैरिफ थोप देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडाऔर मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। वहीं चीन पर10 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप ने आते ही मेक्सिको की सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया है।

अमेरिका कस सकता है और कड़ा शिकंजा
अब सवाल यह है कि कहीं यह टैरिफ की जंग विकराल रूप ना ले ले। इन देशों के एक्शन के बाद डोनाल्ड ट्रंप और ज्यादा टैरिफ की दरें बढ़ा सकते हैं। ऐसे में चीन, कनाडा और मेक्सिको के साथ आर्थिक तनाव चरम पर पहुंच सकता है। वहीं अमेरिका की आम जनता के लिए यह फैसला मुश्किल खड़ा कर सकता है क्योंकि इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से तेल, बिजली और एनर्जी इंपोर्ट पर 10 फीदी का टैरिफ लगाया है। वह चाहते हैं कि गैसोलीन और घर को गर्म करने वाले तेलों की कीमतों में ज्यादा इजाफा ना हो। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि देश को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध एलियंस और ड्रग्स को अमेरिकी सीमा में आने से पूरी तरह रोक दिया जाएगा। मैक्सिको का कहना है कि अमेरिका जो भी फैसला लेगा उसके जवाब में प्लान ए. बी और सी तैयार कर लिया गया है।

More From Author

केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ी

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने फेफड़े और दिल के पास से निकाला 2.50 किलो का ट्यूमर, बचाई युवती की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.