अरिजीत सिंह और DJ मार्टिन गैरिक्स को साथ देख जनता गदगद, फैंस बोले- कोई दिखावा नहीं

मुंबई

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल हो जाते हैं और उनकी सादगी के तो सभी वैसे ही कायल हैं। अरिजीत एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी वर्ल्ड फेमस डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ एक फोटो वायरल हुई है। ये तस्वीर देखकर फैंस का दिल जोरों से धड़क उठा है, क्योंकि सभी अनुमान लगा रहे हैं कि वे साथ में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स भी यही कह रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने एंजल्स फॉर ईच अदर' नाम के एक गाने के लिए टीम बनाई है। इसका BTS वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाने के लिए रिकॉर्डिंग और रिहर्सल कर रहे हैं। पर सभी का ध्यान अरिजीत के घर पर गया है।

अरिजीत सिंह और DJ Martin Garrix ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गाने की झलक दिखाते हुए एक BTS वीडियो पोस्ट किया। रील में उन्हें एक साथ गाने के लिए रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें 'एंजल्स फॉर ईच अदर' गाने की कुछ लाइन्स भी सुनने को मिलती हैं। ये गाना इंग्लिश और हिंदी मिक्स लग रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, 'एंजल्स फॉर ईच अदर' अरिजीत सिंह के साथ जल्द ही आपके होंगे..।'

अरिजीत सिंह के घर डीजे मार्टिन ने की रिहर्सल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्टिन सिंगर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में स्थित घर पहुंचे हैं। इसमें अरिजीत के घर की अंदर से झलक देखने को मिल रही है। फैंस का कहना है कि घर में कोई तामझाम नहीं है। फैंसी आइटम नहीं है। लग्जरी नहीं है। इतना फेमस और अमीर होने के बाद भी अरिजीत बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। इस वीडियो में दोनों घर के अलग-अलग हिस्से में रिहर्सल करते दिख रहे हैं।

सादगी देख फैंस हुए मुरीद
एक फैन ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के घर को देखिए! कितने अच्छे और सरल व्यक्ति हैं। आप अपने हीरो को ऐसे ही देखना चाहते हैं, सरल, व्यावहारिक और फिर भी बेहद सफल। कोई ड्रामा नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस 1000% पॉजिटिव वाइब्स।' एक और फैन ने लिखा, 'उनकी सादगी की प्रशंसा करता हूं। इस गाने का इंतजार नहीं कर सकता!' एक और ने लिखा, 'इस घर की सादगी और सामने आ रही प्रतिभा एक पूर्ण प्रेरणा है।'

साल 2011 में मिली थी सक्सेस
अरिजीत 37 साल के हैं। वो प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 2005 में 'फेम गुरुकुल' शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2011 में 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से उन्हें पहचान मिली। उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्मश्री से नवाजा है। हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, गुजराती और असमिया भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

अरिजीत सिंह की नेट वर्थ
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत की नेटवर्थ 65 करोड़ रुपये बताई जाती है। वो हर महीने 50 लाख से ज्यादा कमाई करते हैं। वो फिल्मों में गाने के लिए 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं। एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

More From Author

कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर बोले – यह बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध

‘लाफ्टर शेफ्स’: अभिषेक को नहीं मिली रुबीना तो शो से बाहर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.