अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए 2 चचेरे भाईयों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

शिवपुरी
खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में रविवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गए चचेरे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई पानी में डूब रहा था, तो उसे बचाने के लिए छोटा भाई गया। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चमरौआ निवासी करण पुत्र रघुवर केवट (उम्र 18 साल) व उसका चचेरा भाई अभिषेक पुत्र विक्रम केवट (उम्र 13 साल) के खेतों से सटा हुआ पंचायत का तालाब है। दोपहर में वह दोनों खेत पर थे, तभी गर्मी अधिक होने के चलते दोनों अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने के लिए चले गए।

बताया जा रहा है कि करण को तैरना नहीं आता था, जबकि अभिषेक तैरना जानता था। सभी दोस्त तालाब में नहा रहे थे। उसी दौरान करण अचानक से गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अभिषेक ने अपने भाई को पानी में डूबता हुआ देखा, तो वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला

    इसी दौरान करण ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए। दोनों भाई पानी में डूब गए। उनके दोस्तों ने दौड़कर पूरा घटनाक्रम खेतों पर मौजूद लोगों को बताया, तो सभी लोग तालाब पर पहुंचे।
    पानी के अंदर जाकर दोनों को तलाशने का प्रयास किया गया। दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इधर गांव में एक और चर्चा
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच गांव में एक और चर्चा भी है कि गांव के तालाब में मछलियां हैं। गांव के लड़के अक्सर घर पर मछली बनाने के लिए तालाब में से मछली पकड़ कर लाते रहते हैं। इसी क्रम में आज भी गांव के लड़के मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे पानी में डूब गए।

More From Author

अब बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एक और साजिश रची, बॉर्डर के पास तटबंध से खड़ी हुई टेंशन

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया, प्रधानमंत्री शहबाज ने हमले की कड़ी निंदा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.