10 हजार 963 महिलाएं अब लाड़ली बहनों योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी, इस वजह से कई बहने हुई बाहर

भोपाल

 मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल ‘लाड़ली बहना योजना’ अक्सर चर्चा में रहती है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मई में भी लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त आने वाली है। लेकिन ‘लाड़ली बहना योजना’ ने कई जिलों की बहनों को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि 10 हजार 963 महिलाएं अब इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। 24वीं किस्त आने से पहले जान लीजिए कि मई में किन लाड़ली बहनों के खाते में नहीं आएंगे योजना के पैसे…।

इस वजह से कई लाड़ली बहना हुई बाहर

राज्य शासन की सबसे महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana 24th Installment) में लगातार दूसरे साल 2025 में 60 वर्ष की आयु पार होने पर 10 हजार 963 महिलाएं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। इन्हें 1250 रुपए मासिक राशि के लाभ से अलग कर दिया गया। केवल 3,92,912 महिलाएं ही इस योजना में शेष बताई गई हैं।

बाहर हुई महिलाएं

अपात्र महिलाओं की संख्या: 690
लाभ परित्याग करने वाली महिलाएं: 890
मृत महिलाओं की संख्या: 646
समग्र से डिलीट महिलाएं: 426
आधार से समग्र डि-लिंक महिलाएं: 505
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: 10963
कुल पात्र महिलाएं: 392912

अब हर महीने की 16 तारीख तक आएगी किस्त

मध्य प्रदेश की महिलाएं लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। मई का महीना शुरू होते ही महिलाएं उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनके खाते में जल्द ही पैसे आएंगे। पिछली बार 23वीं किस्त 16 अप्रैल को ट्रांसफर की गई थी। आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख तक किस्त आ जाती थी। इसलिए, महिलाएं सोच रही हैं कि मई की किस्त कब आएगी।

किस्त में देरी पर उठे थे योजना के बंद होने पर सवाल
पिछले महीने लाडली बहना योजना के बंद होने की अफवाहें उड़ी थीं। इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने मोहन कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 'लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी और योजना के तहत दिए जाने वाली राशि 1250 को हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाएगा।'

एमपी सरकार ने शुरू की थी योजना
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की थी। इसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना है। इस योजना से आज मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है। इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इस तरह सरकार महिलाओं को सालाना 15000 रुपये की आर्थिक मदद देती है।

पिछली बार हुई थी देरी
अप्रैल 2025 की 23वीं किस्त जारी होने में देरी की वजह से इस योजना के बंद होने पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष ने भी इस पर खूब सवाल उठाए थे। इस पर सरकार की ओर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा था कि किस्त के रूपए हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच में ट्रांसफर हो जाएंगे।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ
लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं। महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए। उसके परिवार में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए। साथ ही, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

योजना की महत्वपूर्ण बातें

    लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) 5 मार्च 2023 से शुरू हुई।

    पंजीयन की अंतिम तारीख 30 अप्रेल 2023 थी। फिर योजना में संशोधन किया।

    25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक फिर पंजीयन किया।

    अभी पंजीयन के निर्देश नहीं। जनप्रतिनिधि अनुरोध कर रहे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

    अविवाहित महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

    जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष की आयु से ज्यादा है उन्हें, इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

    जिनके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक है, वे भी योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

    जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद-विधायक हो वे भी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।

    जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद का लाभ ले रहा है, वे महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ

    मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी

    विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता

    21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं

    किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ

    स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो

    जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो

 

More From Author

प्रदेश में मंत्रालय भत्ता डेढ़ दशक बाद बढ़ाया गया, कर्मचारियों, अफसरों ने खुशी की जाहिर

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल कराने के लिए प्रयास शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.