कुसमी-चांदो मार्ग पर हादसा, झारखंड के बरगढ़ जा रही थी बरात, बस 50 फीट नीचे गिरी,तीन की मौत, पांच दर्जन घायल

अंबिकापुर
बलरामपुर जिले के कुसमी-चांदो मार्ग के कंठी घाट पर गुरुवार दोपहर बरातियों से भरी बस लगभग 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। दुर्घटना में तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि महिला-बच्चे समेत लगभग पांच दर्जन बराती घायल है। गंभीर रूप से घायल 10 बरातियों को जिला अस्पताल बलरामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकोना निवासी गुंजन राम के बेटे सुनील की शादी गुरुवार को झारखंड के बरगढ़ में होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदारों के अलावा गांववाले और परिचितों को मिलाकर 70 से 80 लोग बतौर बराती हंसी खुशी बस में सवार होकर भंडरिया बरात जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान कुसमी – चांदो मार्ग पर निर्माणाधीन कंठी घाट के घुमावदार सड़क पर बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस लगभग 50 फीट ऊपर से लुढ़कते हुए खाई से नीचे दूसरे सड़क पर गिर गई। इस दौरान तीन-चार पेड़ भी उखड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।

घटनास्थल का नजारा अत्यंत दुखदायी था।छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और बुजर्ग तड़प रहे थे।सभी को तत्काल एंबुलेंस और अलग-अलग वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो ले जाया गया।
गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया। इधर बस में सवार महिला महंती कुजूर पति हेमंत (27) और मांदुर पिता सीताराम (18) की मौके पर मौत हो गई थी।
दोनों बस के अंदर ही दब गए थे। पुलिस ने एक्सीवेटर की मदद से बस को उठाकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों की मदद से बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ममेश बड़ा (12) की मौत हो गई। यह बालक राजपुर क्षेत्र के गोपालपुर से शादी में आया था। बलरामपुर जिला अस्पताल में सीएमएचओ डा बसंत सिंह के साथ चिकित्सकों का दल मुस्तैद रहा।

10 बरातियों की हालत गंभीर,मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिफ्ट
बस दुर्घटना में 10 बरातियों को गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर शिफ्ट कर दिया गया है।
शेष घायलों का उपचार बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। इस भीषण बस हादसे की खबर मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
कलेक्टर ने घायलों की समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
सीएमएचओ बसंत सिंह, सिविल सर्जन डाक्टर शशांक गुप्ता के साथ अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया था।

वर्षों से चल रहा कंठी घाट पर सड़क निर्माण
बलरामपुर जिले के कंठी घाट पर सड़क निर्माण कई वर्षों से चल रहा है लेकिन यह पूरा नहीं हुआ है। यहां सड़क घुमावदार और पहाड़ी पर है।
कुसमी-सामरी क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने का यह कम दूरी का रास्ता है। कंठी घाट पर सड़क खतरनाक है।
पहाड़ी पर घुमावदार सड़क के ऊपरी हिस्से से ही बस नीचे गिरी। इस दौरान कई पेड़ भी धराशायी होते चले गए। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

 

More From Author

एमडी भोंडवे ने कहा- विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों

भारत-पाकिस्तान सीजफायर वाले बयान पर ट्रंप का यू-टर्न- ‘मैंने जंग नहीं रुकवाई, लेकिन’, कई बार ले चुके थे क्रेडिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.