एटा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, वाहनों ने रातभर रौंदा शव

एटा 
यूपी के एटा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर किसी वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।   इस हादसे के बाद रातभर वाहन उसके शव को रौंदते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश भी नहीं की। रातभर वाहनों के गुजरने से शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क पर बिखर गए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस सुबह पहुंची और मुश्किल से क्षत-विक्षत शव को एकत्रित किया और मोर्चरी में रखवाया। 

पुलिस को नहीं हुई घटना की खबर 
यह घटना शहर के व्यस्ततम और मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने की है। यहां पर बृहस्पतिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव सड़क पर पड़ा रहा और उसके ऊपर से वाहन गुजरते गए। शहर में घुमने वाली पुलिस की 112 पीआरवी व अन्य किसी ने यह नहीं देखा कि तहसील के सामने वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोतवाली नगर पुलिस को भी इस घटना की जानकारी नहीं हुई। रातभर आने जाने वाले वाहनें ने शव को रौंदा।  
 
नहीं हो सकी शव की पहचान 
सुबह लोग टहलने निकले तो उन्होंने सड़क पर बिखरे पड़े शव को देखा तो पुलिस को सूचना दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को बड़ी मुश्किल से एकत्रित किया। बताया जा रहा है कि क्षत-विक्षत शव को देखा भी जा रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल जांच की जा रही है और अगर कोई लापरवाही की गई होगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।  

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारा 15 फीसदी समय केवल फेक नैरेटिव का मुकाबला करने में ही लग गया: CDS अनिल चौहान

हमने ईमानदारी से काम किया, इसलिए जनता के बीच रख रहे हैं सरकार का रिपोर्ट कार्ड : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.