रूस में रेलवे पुल ढहने के बाद एक और ट्रेन पटरी से उतरी, पहले हादसे में 7 की मौत; 30 घायल

मॉस्को
रूस के ब्रायंस्क में बड़ा हादसा हुआ
है, जहां रेलवे पुल ढहने की वजह से एक ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रूस का ब्रायंस्क क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को हुई इस घटना के पीछे 'अवैध हस्तक्षेप' को कारण बताया है। ब्रायंस्क रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके कुछ ही घंटों बाद पुल टूटने की एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक मालगाड़ी शिकार हुई है।
पुल को उड़ाए जाने का संकेत

रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में लोकोमोटिव ड्राइवर भी है। मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन ने टेलीग्राम पर बताया कि घटनास्थल पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनका फोकस घायल का पता लगाने और उसे बचाने पर था। रूस के बाजा टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रारंभिक निष्कर्षों से पुल को उड़ाने का संकेत मिलता है। यह चैनल अक्सर कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं से प्राप्त जानकारी साझा करता है। हालांकि, चैनल ने दावे का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं दिए।

यूक्रेनी हमले का सामना कर रहा ब्रायंस्क

युद्ध की शुरुआत के बाद से ब्रायंस्क क्षेत्र पड़ोसी कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्र के साथ बार-बार सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों और यूक्रेनी क्षेत्र से गुप्त घुसपैठ का सामना कर रहा है। गवर्नर बोगोमाज ने कहा कि ट्रेन क्लिमोवो से मॉस्को जा रही थी। इस बीच वह ब्रायंस्क क्षेत्र के वायगोनिचस्की जिले में एक संघीय राजमार्ग के पास ढह गए पुल से टकरा गई। यह जिला यूक्रेनी सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर स्थित है।

वहीं, रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मास्को और कीव से युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर सहयोग करने का आह्वान किया है। इस बीच रूस ने यूक्रेनी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत के दूसरे दौर का प्रस्ताव रखा है, जो अगले सप्ताह इस्तांबुल में होने वाला है। हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक सोमवार को प्रस्तावित वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, उसने कहा है कि उसे पहले रूस के प्रस्तावों की बारीकियों की समीक्षा करनी होगी।

More From Author

शहडोल पुलिस ने एक अनूठा और जनहितैषी कदम उठाया, थानों में लगाये QR कोड, दे सकेंगे सुझाव और फीडबैक

पटवारी वर्ष में दो बार शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का मौके पर निरीक्षण करेंगे, अनाधिकृत आधिपत्य पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.