PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात, कोच लुइस एनरिक ने जीत बेटी को समर्पित की

म्यूनिख
फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब 'पेरिस सेंट-जर्मेन' (PSG) ने शनिवार 31 मई को म्यूनिख में इतिहास रच दिया. उन्होंने इटली के फुटबॉल क्लब 'इंटर मिलान' को 5-0 से हराकर अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीत लिया. यह केवल दूसरी बार था जब एक फ्रांसीसी क्लब ने यूरोपीय कप उठाया हो.

पीएसजी की ये जीत रिकॉर्ड तोड़ अंदाज में हुई, क्योंकि चैंपियंस लीग फाइनल के इतिहास में ये सबसे बड़ी जीत थी. किसी भी टीम ने इससे पहले चार गोल से अधिक के अंतर से यूरोपीय कप फाइनल नहीं जीता था.

पीएसजी की ओर से 19 वर्षीय सनसनी डिजायर डू के दो गोल, अशरफ हकीमी, खविचा क्वारत्सखेलिया और सेनी मायुलु ने एक एक गोल करके अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी.

अशरफ हकीमी ने 12वें मिनट में अपने पूर्व क्लब इंटर मिलान के खिलाफ गोल करके शुरुआत की, लेकिन उन्होंने सम्मान दिखाने के लिए अपने पुराने क्लब के खिलाफ जश्न नहीं मनाने का फैसला किया. ​​

इसके ठीक सात मिनट बाद 19 वर्षीय डिजायर डू ने गोल अपना पहला गोल किया और फिर दूसरे हाफ के बीच में एक और गोल करके बढ़त को दोगुनी कर दिया. इस उपलब्धि ने उन्हें 1962 में बेनफिका के यूसेबियो के बाद चैंपियंस लीग फाइनल में दो बार गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बना दिया.

ख्विचा क्वारत्सखेलिया ने 73वें मिनट में एक शानदार जवाबी हमले के बाद चौथा गोल किया, और फिर सेनी मायुलु ने चार मिनट शेष रहते पांचवां गोल करके जीत पक्की कर दी.

 चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात

पीएसजी का पहला चैंपियंस लीग खिताब है और इसके बाद पेरिस में जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर आ गए। पेरिस में जश्न मनाने को लेकर खूब बवाल हुआ और पुलिस को मामले को शांत कराना पड़ा। इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने पुलिस पर हमला भी किया। गाड़ियों में भी आग लगाई और जमकर बवाल काटा।

जर्मनी के म्यूनिख के एलियांज अरेना में खेले गए फाइनल में पीएसजी ने एकतरफा अंदाज में मैच जीता। टीम ने 12वें मिनट में अशरफ हकीमी के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद डेआईरी डूआय ने 20वें मिनट में गोल दाग पीएसजी को 2-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक पीएसजी 2-0 से आगे थी। इसके बाद 63वें मिनट में डेआईरी ने मैच में अपना दूसरा और पीएसजी का तीसरा गोल दागा। फिर ख्विचा क्वारातखेलिया ने 73वें मिनट और सेनी मयूलू ने 86वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंटर मिलान के लिए वापसी करना नामुमकिन था। इस तरह पीएसजी ने अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता।

पहली बार ट्रॉफी उठाने के बाद कोच और खिलाड़ी ने क्या कहा?

पहली बार ट्रॉफी उठाने के बाद पीएसजी के मिडफील्डर विटिना ने कहा, "यह सब कुछ मायने रखता है! प्रशंसक ही मुख्य कारण हैं कि हम यह ट्रॉफी जीतना चाहते थे. यह हमारा सपना है, यह हर किसी का सपना है. टीम बहुत अच्छी है,और ये परिणाम उसी टीम का नतीजा है, कोई जादू से ये ट्रॉफी नहीं मिली है,"

पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा,"पहले दिन से ही मैंने कहा कि मैं ये महत्वपूर्ण ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, और पीएसजी ने कभी चैंपियंस लीग नहीं जीती. हमने पहली बार ऐसा किया, कई लोगों को खुश करना एक शानदार एहसास है,"

PSG के मैनेजर लुइस एनरिक ने क्लब की पहली UEFA चैंपियंस लीग जीत को अपनी दिवंगत बेटी जाना को समर्पित किया। उनकी बेटी जाना का 2019 में 9 साल की उम्र में बोन कैंसर से निधन हो गया था।

उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी जाना हमेशा मेरे दिल में है, और वह इस जीत के हर पल में मेरे साथ थी। वह जीत और हार दोनों में मेरे साथ है।'

जय शाह ने चैंपियंस लीग ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया

पिछले साल दिसंबर में आईसीसी चेयरमैन के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने के बाद से ही जय शाह क्रिकेट के लिए नए बाजार खोलने और विस्तार करने के लिए दौरे कर रहे हैं. आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन के तौर पर कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जय शाह ने 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक और पैरालंपिक आयोजन समितियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और जनवरी 2025 में आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक से भी मुलाकात की.

PSG ट्रेबल जीतने वाली पहली फ्रेंच टीम बनी PSG ने चैंपियंस लीग खिताब के साथ ट्रेबल भी जीत लिया है। टीम ने इस सीजन चैंपियंस लीग के अलावा लीग 1 और फ्रेंच कप जीता है। जो टीमें एक सीजन में अपनी लीग, कप और चैंपियंस लीग मिलाकर तीन मेजर ट्रॉफी जीतती हैं उससे ट्रेबल कहते हैं।

वहीं यह उपलब्धि 15 बार UEFA चैंपियंस लीग जीतने वाली स्पेनिश टीम रियल मैड्रिड भी हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि स्पेनिश टीम बार्सिलोना ने 2 बार यह कारनामा किया है। अब तक यूरोप की 9 टीमों ने ट्रेबल जीत चुकी है। मैनचेस्टर सिटी ट्रेबल जीतने वाली नौवीं टीम है।

रियल मैड्रिड लीग की सबसे सफल टीम रियल मैड्रिड लीग की सबसे सफल टीम है। उसने अब तक 15 बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि 4 बार उपविजेता रही है। AC मिलान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उसने सात बार टाइटल जीता है। वहीं लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख ने 6-6 बार खिताब अपने नाम किया है।

More From Author

जोकोविच-ज्वेरेव और गॉफ-कीज चौथे दौर में पहुंचे, सिनर ने ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वां मैच जीता

इन तरीको से बचाए अपने लैपटॉप को ओवरहीट होने से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.