नाम, नंबर, मोबाइल आधार कार्ड में कब- कब हुआ अपडेट, ऐसे करें पता

नई दिल्ली

आधार कार्ड में लोग जरूरत पड़ने पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, अड्रेस आदि बदलवाते हैं। इसे जारी करने वाली संस्‍था यूनिक आइडेंटिफ‍िकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI लोगों को यह सुविधा देती है कि वो अतीत में बदली गईं डिटेल्‍स के बारे में जान पाएं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड में कब-कब अपडेट किया गया है तो यूआईडीएआई की वेबसाइट या एमआधार ऐप की मदद से यह पता लगवा सकते हैं। यह फीचर बेहद काम का है। अगर कोई ऐसा अपडेट आपके आधार कार्ड में हुआ है, जो आपसे संबंधित नहीं है, तो उसका पता आसानी से चल जाएगा और आप सही अपडेट करवा सकेंगे।

आधार अपडेट हिस्‍ट्री से क्‍या पता चलता है
आमतौर पर आधार अपडेट हिस्‍ट्री से कोई व्‍यक्ति जान सकता है कि उसने कितनी बार अपना नाम बदलवाया है। कितनी बार अड्रेस में चेंज कराया है। कितनी बार मोबाइल नंबर और कब फोटो अपडेट कराई है। इसके अलावा डेट ऑफ बर्थ में बदलाव का पता भी हिस्‍ट्री से चल जाता है।

आधार अपडेट हिस्‍ट्री को ऐसे करें ऑनलाइन चेक
    स्‍टेप 1 : यूआईडीएआई वेबसाइट या एमआधार पर लॉगइन करने के बाद ‘माईआधार’ में क्लिक करें और ‘अपडेट योर आधार’ सेक्‍शन के अंदर ‘आधार अपडेट हिस्‍ट्री’ ऑप्‍शन में जाएं।
    स्‍टेप 2 : अगले स्‍टेप में आपको अपनी आधार डिटेल्‍स या वर्चुअल आईडी डालनी होगी।
    स्‍टेप 3 : आधार डिटेल्‍स सबमिट करने के बाद ‘सेंड ओटीपी’ का विकल्‍प आएगा। उसके लिए आपको अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी आते ही उसे एमआधार ऐप पर डालें।
    स्‍टेप 4 : ओटीपी एंटर करने के बाद क्‍लिक बटन दबाएं। इसके बाद आपको आधार अपडेट्स दिखाई देने लगेंगे।

आधार कार्ड हिस्‍ट्री पीडीएफ को कैसे डाउनलोड करें
आपके आधार कार्ड में जब भी बदलाव किया गया है, उससे जुड़ी हिस्‍ट्री को पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

    सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट में जाकर माई आधार पर क्लिक करें।
    आधार अपडेट हिस्‍ट्री पर क्लिक करें। वहां आपको सभी अपडेट्स दिखाई देने लगेंगे।
    आधार अपडेट हिस्‍ट्री पेज पर एकदम दायें कोने में आपको तीन डॉट नजर आएंगे, उन पर क्‍ल‍िक करें।
    प्रिंट ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें और उसे पीडीएफ फॉर्मेट में अपने कंप्‍यूटर या मोबाइल पर सेव कर लें। आप चाहें तो स्‍क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

आधार अपडेट हिस्‍ट्री के फायदे
आधार अपडेट हिस्‍ट्री से आपको यह जानने में मदद मिलती है कि आपने इस अहम डॉक्‍युमेंट में कब-कब बदलाव करवाया। अगर कोई बदलाव आपने नहीं कराया या किसी चेंज में कुछ गलती है तो आप डॉक्‍युमेंट को दोबारा अपडेट करा सकते हैं।

More From Author

25 साल से 55 पुलिस निरीक्षकों अटकी पदोन्नति प्रकिया शुरू

महिला सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.