पुलिस का कहना है कि सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा की हत्या की साजिश रची थी और सुपारी किलर्स हायर किए थे

इंदौर 
इंदौर से हनीमून मानने मेघायल गए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले में दिनों दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा की हत्या की साजिश रची थी और सुपारी किलर्स हायर किए थे। इसके बाद उसका प्लान छुपते-छिपाते नेपाल भागने का था। हालांकि उससे पहले ही गाजीपुर में एक ढाबे से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उसका प्लान था कि लूटपाट के बहाने राजा की हत्या करवाने के बाद वह अपनी ही कंपनी में काम करने वाला राज कुशावाहा से शादी कर लेगी।

कैसे तय हुई थी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी
रघुवंशी परिवार में एक परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के तहत राम नवमी के मौके पर परिवार आपस में मिलते हैं और एक कागज के टुकड़े पर अपने शादी योग्य बेटे-बेटियों का बायोडेटा शेयर करते हैं। इसके बाद जिसे भी लगता है कि मैच शादी लायक है वह आपस में संपर्क करता है। इसी तरह सोनम और राजा की भी शादी फिक्स हुई थी। यह भी दावा किया गया है कि उनका परिवार ऐप के जरिए मिला था। हालांकि यह तो साफ है कि यह अरेंज मैरेज थी। 11 मई को राजा और सोनम की धूमधाम से शादी हुई थी। राजा के परिवार का ट्रांसपोर्ट का बिजनस है जिसका सालाना टर्नओवर करीब 8 से 10 करोड़ है।

कहां मिले थे सोनम और राज कुशवाहा
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी प्लाइवुड का बिजनस करते हैं। उनका सालाना टर्नओवर करीब 12 से 15 करोड़ का है। उनके लकवाग्रस्त होने के बाद यह बिजनस सोनम के भाई गोविंद देखते हैं। इसी कंपनी में राज कुशवाहा बिलिंग डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर के तौर पर 20 हजार के वेतन पर काम करता था। वहीं 2023 में सोनम ने कंपनी में एचआर के तौर पर जॉइन किया। यहीं से दोनों की जान पहचान हुई और दोनों करीब आने लगे।

कुशवाहा सोनम से पांच साल छोटा था और वह लोगों के सामने सोनम को दीदी कहता था। वे दोनों चाहते थे कि उनके अफेयर के बारे में किसी को शक ना हो। कुशवाहा सोनम के परिवार के पास ही रहता था। हालांकि कुछ समय पहले वह नंदबाग इलाके में शिफ्ट हो गया था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी इसी इलाके में रहते थे। शादी के बाद ही राजा ने कहा था कि सोनम का उसमें इंटरेस्ट नहीं है। इसके बाद ही दोनों ने हनीमून का प्लान बनाया था। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो शादी के तीन दिन बाद ही सोनम ने राजा को मारने का प्लान बना लिया था। उसने चैट में राज से कहा था कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसने राज को बताया था कि शादी से पहले ही दोनों ने दूरी बनाकर रखी थी।

16 मई को यानी शादी के चार दिन बाद ही सोनम ने छह घंटे तक राज कुशवाहा से फोन पर बात की। 17 मई को राज कुशवाहा नंदबाग में ही एक कैफे में अपने बचपन के दोस्त आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से मिला। पुलिस को शक है कि यहीं हत्या का प्लान तैयार किया गया। शादी के बाद यह कपल कश्मीर जाना चाहता था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते प्लान बदल गया। सोनम ने ही मेघालय का सुझाव दिया। राजा और उसके परिवार ने इनकार किया लेकिन सोनम ने कहा कि उसने 20 मई का टिकट करवा लिया है।

23 मई के बाद ही राजा रघुवंशी और सोनम दोनों लापता हुए। 2 जून को राजा का शव एक खाई में पाया गया। पुलिस को पास से एक धारदार हथइयार , महिला की सफेद शर्ट, टेबलेट्स, फोन की स्क्रीन और स्मार्टवॉच मिली। 9 जून को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद में राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

More From Author

विदेश दौरे से लौटे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से पीएम मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर की मुलाकात

पीएम मोदी के देश की सेवा में 11 साल पूरे होने के अवसर पर नमो ऐप ने एक खास सर्वे शुरू किया, यूपी सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.