लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 122 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार जो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जो परिणाम आए हैं उससे पता चलता है कि बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले अधिक सफलता प्राप्त की है। इससे पता चलता है कि बालिकाएं मेहनत करने में आगे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

वित्त मंत्री बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यूपी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दिन से शपथ ली है। हर क्षेत्र में मेरिट का सम्मान किया है। शिक्षा में मेधावी का समान यानि बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। विभिन्न योजनाओं से छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश ही नहीं पूरा देश यूपी की योजनाओं को रोल मॉडल मान रहा है। सरकार ने संस्कृत को भी महत्व दिया है। अब इसका अपना नया भवन होगा। 42.42 करोड़ से भवन बनेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी होगा। आज सभी बोर्ड के 166 मेधावियों को एक, एक लाख का नकद पुरस्कार और टैबलेट वितरण किया जाएगा। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह किया जा रहा है। सभी मेधावियों को एक-एक टैबलेट, 21-21 हजार की राशि दी जा रही है। खेल के विजेताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।

बुरा विचार कभी भी जीवन में उसे कुचल देना चाहिए। किसी भी स्तर पर गलत विचार न पाले। एक छात्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बुरे विचार को मन में कभी भी पलने न दे। उन्होंने कहा कि यूपी बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था पर आज हर क्षेत्र में सुधार हो रहा है।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सम्भल से कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों के बीच सर्वोच्च स्थान पाना काफी महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आप एक योग्य नागरिक बनकर, देश के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि आज पहली बार मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उनकी सफलता का यह कदम, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश, देश का नाम रोशन करेंगे। 2025 की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन हुई बिना पेपर लीक के। सीएम के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब की स्थापना हो रही है। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद व निदेशालय के नए भवन का आज शिलान्यास भी होगा।

यह सभी छात्रों की मेहनत का परिणाम है। समय का विशेष ध्यान रखें, उसको पकड़ कर रखें। सक्रिय रहे और निरंतरता बनाए रखें। दृढ़ संकल्प से आगे बढ़े। विश्वास और सक्रियता से सकारात्मक भावना से लक्ष्य पाने के लिए काम करें। बार-बार अपने संकल्प को न बदले। पीएम, सीएम के रूप में एक उदाहरण है। कोई भी चुनौती आ गए, इनका मुकाबला नहीं कर सकती है। सीएम के नेतृत्व में अपराध मुक्त प्रदेश बना है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक, माध्यमिक व वित्त दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा उपस्थित हैं।

More From Author

‘मेरे प्यारे कॉमरेड व्लादिमीर’ तानाशाह किम जोंग बोले- रूस के साथ हमेशा खड़ा रहेगा उत्तर कोरिया

Goa में एक Hotel में तीन नाबालिग लड़कियों का बलात्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.