प्रदेश में 15 जून को मानसून की एंट्री के आसार, ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज लू चलेगी, भोपाल-इंदौर में भी गर्मी रहेगी

भोपाल 

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज दी है। आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद है। दो-तीन दिनों में तापमान में भी कमी आएगी। इसके अलावा मॉनसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है।
आज कई इलाकों में होगी बारिश

आज मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। गरज-चमक के साथ बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों (14-15 जून) में बारिश का दायरा बढ़ेगा और पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) की संभावना है।
गर्मी भी कर रही परेशान

मध्य प्रदेश में गर्मी अभी भी अपने तेवर दिखा रही है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 39-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से काफी ऊपर। आज कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी और 13 जून तक कहीं-कहीं भीषण लू का असर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगले तीन दिन बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
मॉनसून को लेकर क्या अपडेट?

मॉनसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा अभी मुंबई, आदिलाबाद और भवानीपटना से होकर गुजर रही है। मध्य प्रदेश में मॉनसून के 14 जून के आसपास और जोर पकड़ने की संभावना है। हालांकि, अभी प्रदेश में मॉनसून का पूरा जोर नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत देने को तैयार है।
कैसे बदल रहा मौसम का मिजाज?

मध्य प्रदेश के मौसम को आकार देने में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली एक ट्रफ लाइन बारिश और तेज हवाओं को बढ़ावा दे रही है। 14-15 जून से इन सिस्टम्स के और सक्रिय होने से मौसम में और बदलाव आएगा।

आज इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर में भी लू चलेगी।

भोपाल में गिर सकता है पानी वहीं, भोपाल, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश एवं गरज-चमक का अलर्ट है।

प्रदेश में गर्मी के साथ आंधी-बारिश वाला मौसम भी प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश वाला मौसम भी है। बता दें कि प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिरा या आंधी चली। 44वें दिन रविवार को आंधी-बारिश का दौर थमा रहा, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। बुधवार को बैतूल, धार, उज्जैन, रतलाम, बुरहानपुर, हरदा, पन्ना, छतरपुर, रायसेन में मौसम बदला रहा। गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

अगले 2 दिन लू का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी, 12 और 13 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 14 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जून को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। इसी दौरान मानसून की एंट्री भी प्रदेश में हो जाएगी।

आगे बढ़ेगा मानसून पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि, बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुईं है। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। यानी, मध्यप्रदेश में मानसून इन दो दिन के अंदर आमद दे सकता है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

More From Author

Goa में एक Hotel में तीन नाबालिग लड़कियों का बलात्कार

घर में घुसकर महिला से मारपीट और रेप, आरोपी बादशाह खान ने महिला को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.