एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जिसमें 242 यात्री सवाल थे, टेकऑफ के बाद ही हुई क्रैश, खेल जगत में शोक की लहर

अहमदाबाद 
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास स्थित मेघाणी क्षेत्र में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जिसमें 242 यात्री सवाल थे, टेकऑफ के बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत की जानकारी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई जिसमें खेल जगत भी शामिल है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक और विदेशी क्रिकेटर्स जिसमें राशिद खान शामिल हैं, ने इस पर दुख प्रगट किया है। 

हरभजन सिंह ने लिखा, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में, शब्द अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दुख प्रगट किया है। रोहित शर्मा ने लिखा, 'अहमदाबाद से बेहद दुखी और विचलित करने वाली खबर आ रही है। उन्होंने मरने वालों और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना की है।'  भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस विमान हादसे से शॉट में है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दुख प्रगट किया है। पूर्व क्रिकेटर यूसूफ पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हवाईअड्डे के पास #एयरइंडिया की हवाईअड्डा उड़ान की घटना के बारे में सुनकर बहुत आश्चर्य होता है। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ। 

पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार परिवारों और लोगों के लिए प्रार्थनाएं। दुर्घटना की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। प्रार्थना कर रहा हूं।' अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इ्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद में आज हुए दुखद हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। ईश्वर आपको इस क्षति को सहने की शक्ति दे।' पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे पर दुख प्रगट करते हुए लिखा, 'आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुःखी हूँ। यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।'

More From Author

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया, उपभोक्ताओं से सीधे फोन पर बात कर निराकरण किया

बूंदी में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान में सांसद सी.पी. जोशी ने भारत की विकास यात्रा पर डाला प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.