बजट का सही उपयोग नहीं होने पर राज्य मंत्री जायसवाल नाराज, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य मंत्री जायसवाल ने बजट का समुचित उपयोग नहीं करने पर की नाराजगी व्यक्त

रेशम संचालनालय की विभागीय समीक्षा बैठक ली

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में रेशम संचालनालय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य मंत्री जायसवाल ने विभाग के लिये जारी बजट का समुचित उपयोग नहीं कर पाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विभाग में उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग होना चाहिये।

राज्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के समस्त जिलों में रेशम की खेती के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में रेशम की खेती नहीं हो रही है, वहाँ 50-50 किसानों को चिन्हित कर रेशम की खेती करने के लिये पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कार्यवाही की जाये।

राज्य मंत्री जायसवाल ने संचालनालय में पदोन्नतियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र की जाये।

बैठक के दौरान रेशम संचालनालय द्वारा अपनी उपलब्धियों की जानकारी आगामी 2 वर्ष के प्रस्तावित रोडमेप के बारे में राज्य मंत्री जायसवाल को अवगत कराया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता और रेशम संचालनालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

More From Author

अगले महीने बढ़ सकता है FMCG का खर्च, तेल-साबुन से बिस्किट-ब्रेड तक महंगाई के संकेत

75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.