वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनाए ये आदतें, घर में बढ़ेगी पॉजिटिविटी और दूर होगी पैसों की कमी

हर कोई चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे और धन की कभी कमी न हो। इसके लिए मेहनत के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर आप धन-धान्य और सुख-शांति से भरा जीवन जी सकते हैं। आइए जातने हैं इनके बारे में।

सुबह की शुरुआत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर स्नान करना घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। यह ना केवल आपके शरीर को तरोताजा रखता है, बल्कि दिनभर के कार्यों को शुभ और सफल बनाता है। सूर्योदय से पहले स्नान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे धन का आगमन बढ़ता है।

पति-पत्नी में प्रेम
पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसा वातावरण मां लक्ष्मी को दूर भगाता है। इसलिए, आपसी समझ और प्रेम से रिश्ते को मजबूत करें। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें और घर में शांति बनाए रखें। यह आदत धन और सुख-समृद्धि को आकर्षित करती है।

बच्चों को सुबह रोने से रोकें
वास्तु शास्त्र में सुबह-सुबह बच्चों का रोना अशुभ माना जाता है। इससे घर की शांति भंग होती है और धन का ठहराव रुक सकता है। बच्चों को सुबह खुश रखने के लिए उन्हें प्यार और ध्यान दें। सुबह का माहौल शांत और सकारात्मक रखें, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

पहली रोटी गाय और पक्षियों के लिए
सुबह की पहली रोटी गाय को खिलाएं और कुछ अन्न पक्षियों के लिए निकालें। वास्तु के अनुसार, यह आदत पुण्य की प्राप्ति कराती है और घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती। यह छोटा सा काम मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में बरकत लाता है।

आखिरी रोटी भी गाय के लिए
रात के खाने के बाद बची अंतिम रोटी भी गाय के लिए निकालें। वास्तु शास्त्र में इसे धन वृद्धि का शुभ उपाय माना जाता है। यह आदत ना केवल दान-पुण्य का काम है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को भी बढ़ाती है। इसे रोज अपनाएं।

रसोई में पानी का बर्तन
रसोई में हमेशा पानी से भरा एक बर्तन रखें। वास्तु के अनुसार, यह आदत घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और धन की बरकत को बढ़ाती है। पानी का बर्तन रसोई के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस छोटे उपाय से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

झूठे बर्तन ना छोड़ें
रात को रसोई या घर में झूठे बर्तन ना छोड़ें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है, जो धन के प्रवाह में बाधा डालता है। रात को बर्तन धोकर रखें, ताकि मां लक्ष्मी का घर में वास हो और आर्थिक समस्याएं दूर रहें।

 

More From Author

पचमढ़ी में सांसद MLA प्रशिक्षण वर्ग का अंतिम दिन, समापन सत्र को संबोधित करेंगे राजनाथ

एक मई से हटे तबादलों पर प्रतिबंध की अवधि दो दिन में खत्म हो जाएगी, कई विभागों की लिस्ट पेंडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.