मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही

मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही

मादक पदार्थ के साथ एक धराया, वहीं दुष्कर्म के आरोपी को गोरखपुर से किया गिरफ्तार

सिंगरौली 
 जिले के मोरवा पुलिस ने बीती देर रात जहां कांबिंग गस्त के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह दबिश देकर हिस्ट्री शीटर व निगरानी बदमाशों की जांच की। वहीं 13 गिरफ्तारी वारेंटियों की तामीली के साथ एक स्थाई वारंटी रामशुभग लाल अगरिया पिता शिवरतन अगरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के बगईया निवासी रामसुभग लाल लूट व डकैती की योजना के अपराध में कोर्ट से जमानत पाकर दिल्ली भाग गया था। उसके ग्रह ग्राम लौटने की सूचना पर कल उसे गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दुराचार के मामले में एक फरार आरोपी को भी नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अतरिक्त मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरवा के निगरानी बदमाश राजाराम बिंद के घर दबिश देकर उसके पास से 8 सीसी कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताते चलें की राजाराम बिंद पर अकेले मोरवा थाना क्षेत्र में ही करीब एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं अभी आरोपी तीन प्रकरणों में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह नशे का सामान वह अपने ग्राम में लोगों को बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने उसपर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।

More From Author

भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती पर सुरुज उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ

दलित पिछड़े साथ आयें तभी मिलेगी सत्ता-दामोदर सिंह यादव ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की स्टेचू लगाके रहेंगे-DPSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.