अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान कैंसिल, तकनीकी गड़बड़ी के बाद लिया गया निर्णय

अहमदाबाद

तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। 

एक ही दिन में यह इस तरह की तीसरी घटना है. इससे पहले मंगलवार को ही दो उड़ानें और प्रभावित हो चुकी हैं जिनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बीते दिनों अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से लगातार उड़ानें प्रभावित हो रही हैं जिनमें से ज्यादातर के पीछे तकनीकी खामियां निकलकर सामने आ रही हैं.

इंडिगो फ्लाइट पर बम की धमकी

इससे पहले आज सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया. तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि धमकी गंभीर थी क्योंकि उसमें फ्लाइट का नंबर तक स्पष्ट तौर पर दिया गया था. उस समय तक फ्लाइट कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया.

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

वहीं सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब फ्लाइट अपनी तय समय पर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी. एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते विमान के टेकऑफ में देरी हो गई. करीब सुबह 5:20 बजे विमान के भीतर अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया.

अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल
विमान सेवा ऐसे वक्त रद्द करनी पड़ी है, जब पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया का विमान एआई-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराकर क्रैश हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। 

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

रविवार को लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट में भी हुई थी दिक्कत
रविवार को भी लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया। 

More From Author

बसपा मुखिया मायावती ने कहा- जाति जनगणना का कार्य देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए

जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.