7 जुलाई को भारत में लॉन्‍च होगा HONOR X9c 5G

नई दिल्ली

कुछ महीनों से यह कहा जा रहा था कि ऑनर ब्रैंड ने भारत से अपना कारोबार फ‍िर समेट लिया है। हालांकि भारत में ऑनर ब्रैंड स्‍मार्टफोन बेचने वाली कंपनी ने खबरों को नकारा और बताया कि कई नए स्‍मार्टफोन लाइनअप हैं, जिन्‍हें जल्‍द पेश किया जाएगा। अब जानकारी कन्‍फर्म हो गई है कि कई महीनों के इंतजार के बाद ऑनर का नया फोन भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। HONOR X9c 5G को 7 जुलाई को पेश किया जाएगा। यह फोन सीधे एमेजॉन पर लॉन्‍च होगा और बिक्री के लिए जाएगा। फोन के ज्‍यादा फीचर्स सामने आए गए हैं। क्‍या कुछ खास होने वाला है नए ऑनर स्‍मार्टफोन में, आइए जानते हैं।

प्राइस, उपलब्‍धता
HONOR X9c 5G की कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा। फोन की सेल 12 जुलाई से शुरू होगी और यह दो कलर्स- टाइटेनियम ब्‍लैक और जेड स्‍यान में आएगा।

फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
HONOR X9c 5G में 6.78 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के डिस्‍प्‍ले में 3840Hz PWM डिमिंग होगी, जिसका मतलब है कि यह यूजर की आंखों को कम से कम नुकसान पहुंचाएगा।

66 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
HONOR X9c 5G में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टाेरेज ऑफर करता है। कैमरा सिस्‍टम्‍स की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्‍सल का मेन एआई कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर बेस्‍ड MagicOS 9.0 ओएस पर चलता है। फोन में 6600 एमएएच की बैटरी है जो 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन SGS सर्टिफाइड है और पानी, धूल और गिरने पर होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। फोन को बनाने में प्रीमियम मैट फ‍िनिश इस्‍तेमाल हुई है और यह 7.98mm स्‍ल‍िम है। ऑनर का नया फोन 5जी रेडी है।

ऑनर को लेकर तब ज्‍यादा कयास लगाए गए, जब इसे इंडिया में लीड कर रहे माधव सेठ ने कंपनी छोड़ दी। कहा गया कि ऑनर ने इंडिया से अपना बिजनेस फ‍िर समेट लिया है। हालांकि ऑनर के ब्रैंड पार्टनर, सीपी खंडेलवाल ने स्‍पष्‍ट कर दिया था कि ऑनर ब्रैंड के साथ कम से कम 4 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च होने वाले हैं।

More From Author

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से पंथी नृत्य दल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.