रील्स से तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर खुद की भी लेने वाला था जान

नई दिल्ली
दिल्ली के नजफगढ़ में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बीवी की हत्या के बाद उसन खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। सोशल मीडिया के चलते दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पति अमन (35), जो एक ई-रिक्शा चालक है और अपने दो बेटों के साथ पुरानी रोशनपुरा में एक किराए के मकान में रहती थी। एक अधिकारी ने बताया, "ये दंपति उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले थे।"

मंगलवार को, सुबह करीब 4.23 बजे नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी देने के लिए एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई, जहां महिला मृत पाई गई। अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि अमन को अपनी पत्नी के रील्स बनाने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने पर ऐतराज था। वह खुद को एक सोशल मीडिया आर्टिस्ट बताती थी, जिसके करीब 6,000 फॉलोअर्स थे।" अधिकारी ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उन दोनों के बीच बहस काफ़ी बढ़ गई, जिसके बाद अमन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद, उसने फांसी लगाकर और जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया और तुरंत आरटीआरएम अस्पताल ले गई। वहां हिरासत में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि हत्या सहित कानून की उचित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

 

More From Author

नई दिल्ली में 3 सितम्बर को इन्वेस्टमेन्ट अपॉर्च्यूनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क का इंटरैक्टिव सेशन होगा

नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.