Galaxy Tab S11: सैमसंग का नया महंगा टैबलेट, ताकतवर बैटरी और फीचर्स के साथ

नई दिल्ली

Samsung ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 को लॉन्च कर दिया है। Galaxy AI और One UI 8 से लैस इन दोनो टैबलेट्स को काम और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रख कर बनाया है। बता दें कि Tab S11 Ultra सिर्फ 5.1mm मोटा है और अब तक का सबसे पतला Galaxy Tab है। इसमें 3nm वाला प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। अपने नए S Pen डिजाइन और Samsung DeX के बेहतरीन फीचर्स के साथ यह दोनो टैबलेट्स प्रोडक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं।

Galaxy Tab S11 सीरीज की कीमत
Galaxy Tab S11 सीरीज के Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 की भारतीय कीमत सामने नहीं आई है। जैसे ही इनकी भारतीय कीमत का खुलासा होगा। उसे यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

Galaxy Tab S11 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीत के दोनो टैबलेट्स Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra एंड्रॉयड 15 और One UI 8 के साथ आते हैं। इन दोनों ही टैबलेट्स को 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। इससे यह दोनों ही टैबलेट बहुत लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy Tab S11 में 11-इंच और Tab S11 Ultra में 14.6-इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो कि स्मूद स्क्रॉलिंग और बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। दोनों ही टैब 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं और इन्हें धूप में भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। इमनें एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग का भी ऑप्शन मिलता है, जो रिफ्लेक्शन को कम कर देता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इनमें 3nm वाला MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक की internal storage मिलती है। इस कॉम्बिनेशन की वजह से यह दोनो ही टैब्स फास्ट प्रोसेसिंग. स्मूद मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा दोनो टैब्स में सैमसंग DeX एक्सपीरियंस को भी अपग्रेड किया गया है। इसकी वजह से अब यह मल्टीपल वर्कस्पेस को सपोर्ट करता है और एक्सटर्नल मोनीटर के साथ भी काम करता है। इसकी वजह से आप टैबलेट को लैपटॉप की तरह प्रोफेशनल कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Camera की बात करें तो Galaxy Tab S11 Ultra में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं Tab S11 में सिर्फ एक 13MP का कैमरा दिया गया है । दोनों मॉडल्स में 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है जो वीडियो कॉल्स और ग्रुप सेल्फी के लिए बेहतरीन है। डिजाइन और पोर्टेबिलिटी के हिसाब से ये टैबलेट्स शानदार हैं। Galaxy Tab S11 सिर्फ 5.5 मिमी मोटा है और वजन में सिर्फ 469 ग्राम का है। अल्ट्रा मॉडल 5.1 मिमी मोटाई और 692 ग्राम वजन के साथ आता है। इसका इतना पतला और हल्का होना इसे ट्रैवल में साथ रखने के लिए परफेक्ट बनाता है। दोनों ही टैब्स में बैटरी भी शानदार मिलती हैं। Tab S11 में 8,400mAh और अल्ट्रा में में 11,600mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

AI की ताकत से भरपूर
Galaxy Tab S11 सीरीज के दोनो टैबलेट्स में Gemini Live फीचर मिलता है और यह रियल टाइम स्क्रीन शेयरिंग करता है। इस फीचर की मदद से आप अपनी स्क्रीन पर दिख रही चीजों के बारे में Gemini से सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा ड्रॉइंग असिस्ट आपके स्केच को साफ-सुथरे विजुअल्स में बदल सकता है। इसी तरह से राइटिंग असिस्ट आपके द्वारा लिखे हुए टेक्स्ट को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा इसमें सर्कल टू सर्च के जरिए किसी भी टेक्स्ट को तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि ये तमाम फीचर्स आपको Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 दोनों में मिलेंगे।

More From Author

जमकर बरसात जारी: इंदौर में अगले तीन दिन भी गिरेगी बारिश

हार्ट अटैक का कारण बन सकती है B12 की कमी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.