सर्दी और बदलते मौसम में होंठ बेजान? इन घरेलू उपायों से पाएं खूबसूरती

इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। झमाझम बारिश के बाद अचानक तेज धूप की वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। बदलता मौसम सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं, सेहत त्वचा के लिए भी काफी हानिकारक होता है। खासकर होंठों के लिए बदलता मौसम काफी मुश्किलों भरा होता है।

मौसम में बदलाव के कारण अक्सर होंठ रूखे व बेजान दिखने लगते हैं। साथ ही इस दौरान होंठों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि बदलते मौसम के बीच आप अपने होंठों का खास ख्याल है। आमतौर पर होंठे की स्किन बाकी की तुलना में काफी मुलायम और नाजुक होती है।

किचन में मौजूद है खूबसूरती का राज
ऐसे में जरा-सी लापरवाही आपके होंठों की खूबसूरती छीन सकती है। इसलिए आप घर पर ही आसानी से अपने होंठों की देखभाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे या ब्रांडेड प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होगी। बस आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजें होंठों को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

शहद और नींबू
रूखे और बेजान होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक टीस्पून नींबू के रस में शहद की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं और होंठों पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद गीले कपड़े से उसे पोछें। इससे होंठ माइश्चराइज व साफ्ट होंगे।

एपल साइडर वेनेगर
आप सॉफ्ट होंठ पाने के लिए एपल साइडर वेनेगर की मदद भी ले सकते हैं। इसकी कुछ बूंदों को थोड़े से पानी में मिलाकर कॉटन से होंठों पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होगी और होंठों में चमक आएगी।

चुकंदर
चुकंदर से भी होंठों की सुंदरता बढ़ती है। चुकंदर में दो-चार पुदीना पत्ती डालकर उसका रस निकाल लें। फिर उसमें बादाम तेल की कुछ बूंदें मिलाकर होंठों पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

बादाम का तेल
बादाम का तेल भी आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। रात में सोते समय बादाम के तेल से होंठों की मसाज कर सकती हैं। बादाम का तेल होंठों पर पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करता है व चमक लाता है। सुबह सोकर उठने पर होंठ कोमल महसूस होंगे।

 

More From Author

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

‘सर तन से जुदा’ के नारे पर बवाल, मंत्री सारंग का सख्त बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.