शोस्टॉपर पलक तिवारी: लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन बनीं महफिल की रौनक

नई दिल्ली

राजधानी में दिल्ली में फैशन जगत के जाने-माने इवेंट लैक्मे फैशन वीक (LFW) की शुरुआत हो चुकी है। यह एक ऐसा फैशन इवेंट है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह इवेंट 8 अक्टूबर से शुरू हुआ, जो 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजाइनर अपने एक्सक्यूसिव कलेक्शन पेश करेंगे।

इस इवेंट के दूसरे दिन, यानी गुरुवार 9 अक्टूबर को NIF ग्लोबल ने अपने शो 'द रनवे' के लिए शोस्टॉपर पलक तिवारी के साथ अपने कलेक्शन पेश किए। शो के दूसरे दिन NIF ग्लोबल, 'द रनवे' कलेक्शन पेश किया गया। आइए जानते हैं इन सभी कलेक्शन के बारे में विस्तार से-

LFW में गाच का नवीनतम कलेक्शन 'रिकॉलिंग' प्रदर्शित किया गया। यह रवींद्र नाथ टैगोर के पुराने गीत 'पुरोनो सेई दिनेर कोथा' से प्रेरित था, जिसका अर्थ है 'पुराने दिनों की यादें'। अतीत की मीठी-कड़वी यादों को ताजा करने का एक उत्सव मनाता इस कलेक्शन में इको प्रिंट, बंगाली लिपि में गाच के ब्लॉक प्रिंट, एरी सिल्क, चंदेरी सिल्क, पश्मीना सिल्क, लिनेन सिल्क, कॉरडरॉय जैसे प्राकृतिक कपड़ों पर कंथा सिलाई और क्रूएल कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया।

शोस्टॉपर बनीं पलक तिवारी
इस दौरान एक्ट्रेस पलक तिवारी एनआईएफ के 'द रनवे' कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने इस दौरान अपने लुक और खास आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षिक किया। रनवे कलेक्शन के शोस्टॉपर के तौर पर उन्होंने ने सफेद शर्ट के ऊपर डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में कमर के चारों ओर एक प्रिंटेड बेल्ट थी और उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स, टाई और एक बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

सात डिजाइनर्स ने पेश किए कलेक्शन
रीइमैजिन्ड हीरलूम्स’ थीम के तहत, NIF ग्लोबल के इस शोकेस में देशभर के सात डिजाइनर्स के 5 कलेक्शंस पेश किए गए। इस दौरान यह बताया गया कि कैसे विकसित हो सकती हैं। थीम को फॉलो करते हुए मुंबई के डिजाइनर्स जेनिका नाहर और द्विती जैन, सूरत की माहेक जारिवाला, कोलकाता की अनुरूपा साहा और बर्नाली गाराई और हेंसी पटेल ने अपने कलेक्शन पेश किए।

इस दौरान रनवे पर राजस्थान की किल्टिंग से लेकर कच्छ की कढ़ाई तक, बंगाल की कंथा से लेकर गुजरात की मणि कढ़ाई तक की झलक देखने को मिली।

 

More From Author

छत्तीसगढ़ संवाद अधिकारी पर हमले की कड़ी निंदा, प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप तिवारी राज ने कहा- ‘यह विकृत मानसिकता का परिचायक’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.