Vivo Y19s 5G अब भारत में, दमदार बैटरी और फीचर्स, इतनी है कीमत

मुंबई 

Vivo ने भारत में नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसका नाम Vivo Y19s 5G है. इसमें 6000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा और साइड माउटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. इसके अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी का चिपसेट दिया है. 

Vivo Y19s 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. वीवो के इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है, इसमें 4GB Ram + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं अन्य दो वेरिएंट  11,999 और 13,499 रुपये में आते हैं. इनमें  4GB + 128GB स्टोरेज और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. यह स्मार्टफोन मजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर में आता है. 

Vivo Y19s 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo Y19s 5G में 6.74-inch का HD+ LCD स्क्रीन दिया है. इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट्स और 1600 × 720 पिक्सल रेजुल्यूशन मिलता है. यह हैंडसेट ऑक्टाकोर म MediaTek Dimensity 6300 6nm के साथ आता है. इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU का यूज किया है. 

Vivo Y19s 5G की रैम और स्टोरेज 

Vivo Y19s 5G में यूजर्स को 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलते हैं, जो 64GB और 128GB हैं. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड यूज कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है.  

Vivo Y19s 5G का डुअल रियर कैमरा सेटअप 

Vivo Y19s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जो  f/2.2 aperture के साथ आता है. इसमें 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया है. 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया है. 

Vivo Y19s 5G की बैटरी 

Vivo Y19s 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इस हैंडसेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. कंपनी ने बताया है कि इसमें बेहतर ड्युरेबिलिटी देने के लिए Military-grade durability का यूज किया है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी है. 

More From Author

रिंग रोड-एबी रोड के बीच 100 फीट चौड़ी सड़क, एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े गए 140 बाधक निर्माण

विजिलेंस ने DSP शुक्ला को घेरा, सस्पेंड नहीं, बर्खास्त करने की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.