सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले करने के देसी नुस्खे

आजकल लोग कई तरह की समस्या का शिकार होने लगे हैं। सेहत से लेकर स्किन और बालों तक की समस्याएं इन दिनों लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। इन्हीं में से एक बालों का असमय सफेद होना है। बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही अक्सर सफेद बालों की वजह बनते हैं।

सफेद बालों के नजर आते ही कई लोग इन्हें तोड़कर फेंक देते हैं, लेकिन कई लोग ऐसा मानते हैं कि सफेद बालों को तोड़ने पर यह बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता है। असल में यह बात सच नहीं है और ऐसा खुद एक्सपर्ट्स का मानना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इन्हें तोड़ना ही एक उपाय है। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी अपने बालों का रंग नेचुरली काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं बालों को नेचुरली काला-

मेहंदी और कॉफी
मेहंदी और कॉफी भी बालों का काला करने का रामबाण उपाय माना जाता है। बालों को लाल-भूरा रंग देने वाली मेहंदी में जब आप कॉफी मिलाते हैं, तो इससे बालों को काला रंग मिलता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप गर्म कॉफी में ठंडा होने के बाद मेहंदी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। रात भर इस पेस्ट को ऐसे ही रखा रहने दें और फिर अगले दिन बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में बालों को धो लें।

चाय का पानी
चाय कई लोगों की पसंदीदा ड्रिंक होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन को शांति देने वाली यही चाय आपके बालों को भी काला कर सकती है। अगर आप नेचुरली अपने बाल काले करना चाहते हैं, तो इसके चाय के पानी का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद टैनिक एसिड बालों को नेचुरल काला रंग देता है। इसके लिए चाय की पत्तियों को एक कप पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे छान लें। अब शैंपू करने के बाद अपने बालों को इस पानी से धो लें। इसे 10-15 मिनट लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

आंवला और शिकाकाई
अगर आप अपने बालों के लिए नेचुरली काला बनाना चाहते हैं, तो आंवला और शिकाकाई एक बढ़िया विकल्प है। इसके पाउडर को बराबर मात्रा लें और फिर इसमें पानी या दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से फायदा नजर आएगा।

 

More From Author

हम मानवता के लिए जिएं, अपने देश के लिए जिएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शिक्षा राज़्यमंत्री मदन दिलावर से शहर के प्रबुद्धजनों ने की शिष्टाचार भेंट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.